- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Michael Hussey says India have the best chance to script a first-ever Test series win in Australia
भारत के पास ऑस्ट्रेलिया में पहली सीरीज जीतने का सर्वश्रेष्ठ मौका: हसी
दिसंबर-जनवरी में होने वाली चार टेस्ट की सीरीज में भारत को डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ की गैरमौजूदगी से कमजोर हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम का सामना करना है।
Published On Aug 01, 2018, 11:33 PM IST
Last UpdatedAug 01, 2018, 11:33 PM IST
Michael Hussey © Getty Images
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी ने कहा है कि भारत के पास इस साल ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का सर्वश्रेष्ठ मौका है।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/womens-t20-challenger-trophy-mithali-raj-deepti-sharma-veda-krishnamurthy-will-lead-the-india-blue-red-and-green-teams-731337″][/link-to-post]
दिसंबर-जनवरी में होने वाली चार टेस्ट की सीरीज में भारत को डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ की गैरमौजूदगी से कमजोर हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम का सामना करना है।
हसी ने यहां कर्नाटक प्रीमियर लीग के कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘मैं ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को लेकर थोड़ा चिंतित हूं क्योंकि हम अपने दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों स्मिथ और वार्नर के बिना खेलेंगे। भारत के पास यह ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली सीरीज जीतने का शानदार मौका है।’
वार्नर, स्मिथ और कैमरन बेनक्रॉफ्ट को दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में उनकी भूमिकाओं के लिए प्रतिबंधित किया गया है।
…तब भारत की राह आसान नहीं होगी
हसी ने हालांकि कहा कि अगर मिशेल स्टार्क की अगुआई वाला ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण उछाल और तेजी भरी पिचों पर सफल रहता है तो भारत की राह आसान नहीं होगी। उन्होंने कहा, ‘ अगर मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और नाथन लियोन फिट होते हैं और अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो भारत को रनों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।’
पुजारा को बाहर किए जाने पर हसी ने कही ये बात
इंग्लैंड के खिलाफ एजबस्टन में पहले टेस्ट की टीम से चेतेश्वर पुजारा को बाहर करने पर हसी ने कहा कि इससे पता चलता है कि भारत मजबूत टीम है जिसका बल्लेबाजी क्रम अच्छा है। उन्होंने कहा, ‘ पहले टेस्ट की टीम से पुजारा को बाहर करना भारत की मजबूती का अच्छा संकेत है। यह बताता है कि भारत अच्छी टीम है जिसका बल्लेबाजी क्रम मजबूत है।’