- Home
- News
- Michael Vaughan, Dean Jones smell trouble for Australia after Pat Cummins statement on Virat Kohli
विराट पर कमिंस के बोल बच्चन पर वॉर्न बोले- 'दे रहे हैं मुसीबत को दावत'
कमिंस की भविष्यवाणी, इस बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फ्लॉप रहेंगे कोहली।
Published On Jul 11, 2018, 02:26 PM IST
Last UpdatedJul 11, 2018, 02:26 PM IST
Virat Kohli, Pat Commins © Getty Images
भारतीय टीम के पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली का बल्ला जमकर बरसा था। उन्होंने चार मैचों में चार शतक लगाए। इस दौरान उनकी औसत 62 की रही। कोहली की आंधी के आगे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पानी भरते नजर आए। धोनी की कप्तानी वाली वो इंडियन टीम टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब तो नहीं रही, लेकिन अब कोहली की कप्तानी वाली टीम से ऑस्ट्रेलियाई को टक्कर लेनी है। नवंबर महीने से भारतीय टीम दो महीने के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी, जहां उन्हें चार टेस्ट मैच खेलने हैं।
पैट कमिंस द्वारा कोहली के ऑस्ट्रेलिया में एक भी शतक नहीं मार पाने वाले बयान को क्रिकेट दिग्गज गंभीरता से लेने के मूड में नजर नहीं आते हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा, “क्या पैट कमिंस अपनी भविष्यवाणी पर शर्त लगाना चाहेंगे। क्या वो अपने कहे पर एक दाव खेलने के इच्छुक हैं।”
Would he like to have a wager that he does !??? https://t.co/Qf0c9VqXHk
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) July 10, 2018
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी डीन जोन्स ने पैट कमिंस के बयान को क्रिकेट टीम के लिए बड़ी मुसीबत करार दिया। उन्होंने कहा बयान के बाद ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
Oh no…. he didn’t did he? #trouble https://t.co/bc583H7MVA
— Dean Jones (@ProfDeano) July 11, 2018
पैट कमिंस ने मंगलवार को बयान दिया कि भारतीय टीम के कप्तान इस दौरे पर एक भी शतक नहीं बना पाएंगे। उन्होंने कहा, “मेरी साहसी भविष्यवाणी है कि विराट कोहली इस बार ऑस्ट्रेलिा दौरे पर एक शतक भी नहीं मार पाएंगे। हम उन्हें यहां नॉक आउट करने वाले हैं।”