Michael Vaughan पर नस्लवाद के आरोप, चैनल ने किया शो से बाहर

Michael Vaughan Dropped From BBC Show After Allegations Of Racism

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 06, 2021, 04:49 PM IST

Published On Nov 06, 2021, 04:49 PM IST

Last UpdatedNov 06, 2021, 04:49 PM IST

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन. (PC- Twitter)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) को दो खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए नस्लवाद के आरोपों के कारण बीबीसी के एक शो से बाहर कर दिया गया है. यह वाकया नॉटिंघमशर के खिलाफ 2009 में यार्कशर के एक मैच से पहले का है.

वॉन बीबीसी फाइव लाइव्स के शो ‘द टफर्स एंड वॉन क्रिकेट शो ’ पर पिछले 12 साल से विशेषज्ञ के तौर पर काम कर रहे थे. उन पर अजीम रफीक ने नस्लवाद का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि वॉन ने उन पर और अन्य खिलाडि़यों पर 2009 में यार्कशर के एक मैच से पहले नस्लपरक टिप्पणी की थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘डेली टेलिग्राफ’ के लिये एक कॉलम में वॉन ने स्वीकार किया कि रफीक के आरोपों में उनके बारे में ही बात की गई है लेकिन उन्होंने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वह खुद को बेकसूर साबित करने के लिये लड़ेंगे.

वॉन ने एशियाई खिलाड़ियों के एक समूह से कहा था ,‘‘ तुम लोग बहुत ज्यादा हो गए हो. इसके लिये कुछ करना होगा.’’

Editor's Pick