add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ऑस्ट्रेलिया में हुई गोलीबारी में बाल-बाल बचा पूर्व कप्तान, सोशल मीडिया पर बयां किया खौफनाक मंजर

ऑस्ट्रेलिया में हुई अंधाधुंध फायरिंग में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं,

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 14, 2025 5:16 PM IST

Bondi beach shooting: ऑस्ट्रेलिया के शहर सिडनी में अंधाधुंध फायरिंग में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, वहीं इस हमले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन बाल-बाल बच गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर खौफनाक मंजर की कहानी बताई है.

माइकल वॉन ने एक्स पर लिखा, बॉन्डी के एक रेस्टोरेंट में बंद होना डरावना था.. अब घर पर सुरक्षित हूं, लेकिन इमरजेंसी सर्विस और उस आदमी का बहुत-बहुत धन्यवाद जिसने आतंकवादी का सामना किया,जिन लोगों पर इसका असर हुआ है, उन सबके साथ मेरी संवेदनाएं हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

50 राउंड फायरिंग की गई

फायरिंग उस वक्त हुई, जब यहूदी समुदाय के लोग शाम को हनुक्का का जश्न मना रहे थे. हनुक्का यहूदियों के लिए रोशनी का त्योहार है, जिसे आठ दिनों तक मनाया जाता है. ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन के अनुसार, कम50 से कम 16 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है और घटनास्थल पर अन्य लोगों का इलाज किया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने 50 राउंड तक गोलियों की आवाज सुनी है.

बीच पर मौजूद थे सैकड़ों लोग

घटना स्थानीय समयानुसार शाम करीब 6:30-6:45 बजे हुई, जब बीच पर सैकड़ों लोग मौजूद थे. यह मास शूटिंग हनुक्का (यहूदी त्योहार) के पहले दिन आयोजित ‘चानुका बाय द सी’ इवेंट के दौरान हुई. चश्मदीदों के मुताबिक काले कपड़े में दो लोग आए और ताबड़तोड़ फायरिंग की, 12 से 50 राउंड फायरिंग की आवाजें सुनी गईं, पुलिस ने तुरंत ऑपरेशन शुरू कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।

सिडनी संडे मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार, एक हमलावर पुलिस की गोली का शिकार बना, जबकि, दूसरे हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, इलाके को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.लोगों को शेल्टर लेने और क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी गई, हेलिकॉप्टर और एम्बुलेंस तैनात कर दिए गए हैं.