मुझे यकीन है कि ऑस्ट्रेलिया ने एशेज के दौरान भी गेंद से छेड़छाड़ की होगी: माइकल वॉन

इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान का कहना है कि गेंद से छेड़छाड़ा हमेशा से होती रही है और होती रहेगी।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 27, 2018, 05:33 PM IST

Published On Mar 27, 2018, 05:33 PM IST

Last UpdatedMar 27, 2018, 05:33 PM IST

माइकल वॉन © Getty Images

पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर माइकल वॉन का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली एशेज सीरीज के दौरान भी गेंद से छेड़छाड़ की होगी। वॉन ने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए न्यूलैंड्स टेस्ट के दौरान कैमरून बैनक्रॉफ्ट के गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले में पर बात करते हुए ये बयान दिया। इस मामले में आईसीसी ने पहले ही ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ पर एक टेस्ट मैच का बैन लगाया है। वहीं बैनक्रॉफ्ट पर मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना लगा है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ball-tampering-row-were-mitchell-starc-josh-hazlewood-already-aware-of-plan-696132″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्मिथ का कहना है कि उनकी कप्तानी में पहली बार ऐसी घटना हुई है, हालांकि वॉन इससे इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उन्होंने बीबीसी को दिए बयान में कहा, “मैं नहीं मान सकता है कि ऐसा कुछ पहले नहीं हुआ है। मैने एशेज सीरीज के दौरान कुछ फील्डरों के हाथ पर लगे टेप को देखा है, मिड ऑन, मिड ऑफ के फील्डर, मुझे नाम बताने की जरूरत नहीं है आप जानते हैं कि वो कौन हैं। मुझे पूरा यकीन है कि एशेज सीरीज के दौरान भी यही सब चल रहा था। लेकिन ये इंग्लैंड की 4-0 से हार की वजह नहीं है। वो फिर भी सीरीज हार गए होते।” वॉन ने पूरे विश्वास के साथ ये बयान दिया है लेकिन इंग्लैंड के मौजूदा कप्तान जो रूट  ऐसा नहीं मानते। बॉल टेंपरिंग मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रूट ने कहा था कि एशेज सीरीज के दौरान गेंद से छेड़छाड़ को लेकर ऑस्ट्रेलिया टीम कर शक करने की कोई वजह नहीं थी।

वॉन ने ये भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने मैदान पर बाहर की चीज लाकर नियम तोड़ा है, हालांकि उन्होंने माना कि कई टीमें इस तरह की चीजों का इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने कहा, “आप देखेंगे कि गेंद को रिवर्स स्विंग कराने के लिए उसे सख्त पिच पर बाउंस कराया जाता है, आप देखोगे कि लोग गेंद पर सलाइवा लगाकर उसकी शाइन बनाए रखने की कोशिश करते हैं। क्या से सही है? कई लोग कहेंगे कि नहीं लेकिन ये पिछले कई सालों से क्रिकेट के खेल में होता आया है और होता रहेगा क्योंकि इसे काबू करना मुश्किल है।”

वॉन ने आगे कहा, “खेल का एक अनकहा नियम ये है कि आप गेंद से छेड़छाड़ करने के लिए कागज का टुकड़ा मैदान में लेकर नहीं जाते और मुझे पूरा यकीन है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और नेतृत्व समूह इसका नतीजा भुगतेंगे। इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि उन्होंने अपने करियर में क्या हासिल किया है। वो ऐसी टीम के नाम से जाने जाएंगे जो धोखेबाजी करती है।”

Editor's Pick