- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Michael Vaughan says Virat Kohli reign again in Australia
इंग्लिश कप्तान को भरोसा ऑस्ट्रेलिया में रहेगा कोहली का दबदबा
पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने विराट कोहली के सीरीज में शानदार प्रदर्शन का भरोसा जताया है।
Published On Nov 13, 2018, 09:50 AM IST
Last UpdatedNov 13, 2018, 09:50 AM IST
Virat Kohli @Getty Images
भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है। टीम इंडिया के लिए यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर के टीम में ना होने से दिग्गज भारत को सीरीज जीतने का दावेदार बता रहे हैं।
पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने विराट कोहली के सीरीज में शानदार प्रदर्शन का भरोसा जताया है। उनका मानना है विराट की कप्तानी में भारतीय टीम इस बार ऑस्ट्रेलिया में सीरीज में शानदार खेल दिखाएगी। कप्तान कोहली के बल्ले से एक बार फिर से रनों की बरसात होगी।
Yes … https://t.co/Ks1fRu3J3j
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) November 12, 2018
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली के ऑस्ट्रेलिया दौरे के सफल होने की घोषणा की। फॉक्स स्पोर्ट्स के एक वीडियो पर वॉन ने ट्वीट कर अपना फैसला सुनाया। पूर्व कप्तान ने विराट कोहली को लेकर बनाए गए वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया और फॉक्स स्पोर्ट्स के सवाल का जवाब हां में दिया।
इस वीडियो में विराट कोहली को बल्लेबाजी करते हुए दिखाया गया है। इसमें उनके पुराने और हालिया रिकॉर्ड को दिखाते हुए सवाल किया गया है कि क्या इस बार फिर से विराट कोहली का राज ऑस्ट्रेलिया में चलेगा।
गौरतलब है भारतीय टीम को पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में करारी शिकस्त मिली थी लेकिन विराट कोहली का बल्ला जमकर चला था। उन्होंने चार मैचों सीरीज में 86 की औसत से 692 रन बनाए थे। इस सीरीज में कोहली के बल्ले से चार शतक निकले थे। भारतीय टीम ने चार मैचों की सीरीज में पहले दो मैच गंवाने के बाद आखिरी दो मुकाबले ड्रॉ कराए थे।