पाकिस्तान के बाद श्रीलंका के कोच बने मिकी आर्थर

इंग्लैंड में आयोजित वनडे विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद मिकी आर्थर को पाकिस्तान टीम के कोच पद से हटा दिया गया था।

Edited By : India.com Staff |Dec 04, 2019, 01:32 PM IST

Published On Dec 04, 2019, 01:32 PM IST

Last UpdatedDec 04, 2019, 01:32 PM IST

पाकिस्तान को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले मिकी आर्थर (Mickey Arthur) अब श्रीलंका क्रिकेट टीम को नए मुख्य कोच  होंगे। क्रिकेट श्रीलंका ने पूर्व क्रिकेटर आर्थर को दो साल के लिए राष्ट्रीय टीम का कोच नियुक्त किया है। बता दें कि इंग्लैंड में आयोजित वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के सेमीफाइनल्स में क्वालिफाई ना कर पाने के बाद आर्थर को कोच पद से हटाकर पूर्व क्रिकेटर मिसबाह उल हक (Misbah Ul Haq) को पाक टीम का नया कोच बनाया गया था।

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ की खबर के मुताबिक क्रिकेट श्रीलंका ने आर्थर के साथ ग्रांट फ्लॉवर को बतौर बल्लेबाजी कोच और डेविड सेकर को गेंदबाजी कोच के पद पर नियुक्त किया है। फ्लॉवर कुछ समय पहले तक बांग्लादेश प्रीमियर लीग टीम रंगपुर रेंजर्स के मुख्य कोच थे जबकि इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया जैसी टीमों के साथ जुड़े रहे सेकर अमेरिका के गेंदबाजी कोच थे। ऑस्ट्रेलिया के शेन मैकडर्मोट को पहले ही टीम का नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया जा चुका है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हम अंडरडॉग जरूर लेकिन अपनी प्रतिभा के दम पर खेलें तो कुछ भी असंभव नहीं : पोलार्ड

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के राष्ट्रीय कोच रह चुके आर्थर पिछले आठ साल में श्रीलंका के 11वें कोच होंगे। गौरतलब है कि श्रीलंका के साथ आर्थर का दो साल का कॉन्ट्रेक्ट इस महीने पाकिस्तान के दौरे के साथ शुरू होगा।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ काफी विचार विमर्श के बाद श्रीलंका टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करने को राजी हो गई है। सीरीज का पहला मैच 11 से 15 दिसंबर कर रावलपिंडी में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 19 से 23 तक कराची में होगा।

Editor's Pick