×

एशिया कप 2016: माइक्रोमैक्स को मिले टाइटल स्पॉन्सरशिप अधिकार

मोबाइल बनाने वाली कंपनी माइक्रोमैक्स आगामी मार्च 2016 में बांग्लादेश में शुरू हो रहे एशिया कप टी20 में स्पॉन्सरशर होगा।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 18, 2016 12:02 PM IST

माइक्रोमैक्स एक बार फिर से एशिया कप का टाइटल स्पॉन्सर होगा  © Getty Images (Representational Photo)
माइक्रोमैक्स एक बार फिर से एशिया कप का टाइटल स्पॉन्सर होगा © Getty Images (Representational Photo)

नई दिल्ली। मोबाइल बनाने वाली कंपनी माइक्रोमैक्स ने एशिया कप टी20 टूर्नामेंट 2016 के लिए टाइटल स्पॉन्सरशिप अधिकार प्राप्त कर लिए हैं। एशिया कप 24 फरवरी से 6 मार्च तक बांग्लादेश में आयोजित किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट के तुरंत बाद मार्च 2016 में टी20 विश्व कप भारत में आयोजित किया जाएगा। माइक्रोमैक्स के एशिया कप के टाइटल स्पॉन्सर बनने पर अपने विचार व्यक्त करते हुए एशियन क्रिकेट काउंसिल(एसीसी) प्रेज़ीडेंट थिलंगा सुमाथिपाला ने कहा, “माइक्रोमैक्स के ईवेंट के टाइटल स्पॉन्सर बनने से एसीसी बहुत खुश है और हम इसी तरह अच्छे ईवेंट के आयोजनों के लिए एक साथ भविष्य में भी काम करने की सोच रहे हैं।” ये भी पढ़ेें: भ्रष्टाचार! यूपी बोर्ड के प्रवेश पत्र पर अर्जुन तेंदुलकर का फोटो

TRENDING NOW

एशिया कप में भारतीय टीम अपने चिर- प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से 27 फरवरी को भिड़ेगी। वहीं टूर्नामेंट का पहला मैच 24 फरवरी को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। यह पहली बार है जब एशिया कप टी20 प्रारूप में खेला जाएगा। इसके पहले खेले गए सभी एशिया कप टूर्नामेंट्स 50 ओवर प्रारूप में खेले गए हैं। इस टूर्नामेंट में कुल 11 मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए क्वालीफाइंग राऊंड में चार टीमें — अफगानिस्तान, यूएई, ओमान, और हांगकांग भाग लेंगी। इनमें एक टीम को ही मुख्य राउंड में जगह दी जाएगी। पिछले एशिया कप टूर्नामेंट की विजेता श्रीलंका थी। अभी तक खेले गए टूर्नामेंटों में भारत और श्रीलंका 5-5 बार विजेता रहे हैं। भारतीय टीम ने इस साल टी20 में बेहतरीन खेल दिखाया है और लगातार दो टी20 सीरीज जीतने के बाद उनके हौंसले बुंलंद हैं। ऐसे में वे टूर्नामेंट के प्रबल दावेदार हैं।