×

चोटिल गाब्रिएल की जगह कमिंस वेस्टइंडीज टीम में शामिल

वेस्टइंडीज टीम पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 212 रनों से हार गई थी

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 16, 2015 5:00 PM IST

दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज टीम में भारी बदलाव देखने को मिल सकता है © IANS (File Photo)
दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज टीम में भारी बदलाव देखने को मिल सकता है © IANS (File Photo)

मेलबर्न। पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों बुरी तरह से हारने वाली वेस्टइंडीज टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब वेस्टइंडीज के प्रमुख तेज गेंदबाज शैनन गाब्रिएल के चोटिल होने की खबर आई है। गाब्रिएल की जगह टीम में नए गेंदबाज मिगुएल कमिंस को शामिल कि गया है। इससे पहले वेस्टइंडीज टीम के मार्लन सैम्युअल्स को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अगले एक साल तक गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित किया गया था। घरेलू क्रिकेट में बारबाडोस की तरफ से खेलने वाले कमिंस श्रृंखला में अपने अतंर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत करेंगे। ये भी पढ़ें: आईसीसी टी20 2016: निरीक्षण दल ने धर्मशाला मैदान को दी हरी झंडी

समाचार एजेंसी सीएमसी के मुताबिक वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्लयूआईसीबी) के चयनकर्ताओं ने बुधवार को इसकी घोषणा की। कमिंस ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 36 मैच खेले हैं जिनमें 22.83 की औसत से 99 विकेट लिए हैं। वह राष्ट्रीय टीम की तरफ से एक अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच भी खेल चुके हैं। उन्होंने पिछले साल फरवरी में जमैका में आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला एकदिवसीय मैच खेला था। होबार्ट में हुए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए गाब्रिएल के बाएं टखने में चोट लग गई थी। डब्लयूआईसीबी ने जारी एक बयान में कहा, “गाब्रिएल इस सप्ताह स्वास्थ्य लाभ के लिए त्रिनिदाद लौटेंगे।” ये भी पढ़ें: केविन पीटरसन ने जेम्स फॉकनर को कहा ‘बौद्धिक चुनौती देने वाला जोकर

TRENDING NOW

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए वेस्टइंडीज टीम में एक बड़े स्तर पर बदलाव होने की उम्मीद है। धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने भी संकेत दिए हैं कि वह टेस्ट श्रृंखला में वापसी के लिए तैयार हैं। गेल ने हाल ही में बयान दिया था कि अगर वेस्टइंडीज टीम चाहे तो वह दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज टीम की ओर से खेल सकते हैं। गेल हाल ही में बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलते नजर आए थे। गौरतलब है कि गेल ने साल 2014 के बाद से कोई भी क्रिकेट टेस्ट मैच नहीं खेला है। उन्होंने अपना अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। ये भी पढ़ें: मोबाइल गेम में नजर आएंगे विराट कोहली (Inputs from IANS Hindi)