विराट कोहली की कप्तानी को लेकर कोई शक नहीं: माइक हेसन
IPL फ्रेंचाइजी रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के कोच माइक हेसन ने विराट कोहली को कप्तानी से हटाए जाने की अफवाहों पर रोक लगाई।
Published On Sep 20, 2019, 11:59 AM IST
Last UpdatedSep 20, 2019, 11:59 AM IST
विराट कोहली © AFP
कोहली, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल जैसे सितारों के बावजूद आरसीबी ने आईपीएल के शुरू होने के बाद से एक भी खिताब नहीं जीता है। कोहली ने सात सीजन में टीम की अगुआई की है।
हेसन ने इस बात से इनकार किया कि कोहली टीम में किसी भी तरह का नियंत्रण करते हैं। उन्होंने गुरूवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘हम ऐसा नहीं मानते कि विराट चीजों पर नियंत्रण बनाते हैं। लेकिन आगे बढ़ते हुए वो अपनी पिछली गलतियों से सीख ले चुका हो।’’
माइक हेसन बोले- विराट वर्ल्ड क्रिकेट की तर्ज पर IPL में भी हो सकते हैं सफल
हेसन ने कप्तानी को लेकर कहा, ‘‘पिछले कुछ हफ्तों से चल रही चर्चाओं के दौरान विराट की कप्तानी को लेकर कोई भी सवाल नहीं है।’’
न्यूजीलैंड के पूर्व कोच ने अपने और मुख्य कोच साइमन कैटिच के साथ कोहली के तालमेल की बात करते हुए कहा, ‘‘हम सभी आपस में बिलकुल तालमेल बनाए हैं और हमारे अनुभव को देखते हुए वह हमारी सलाह लेने में कोई गुरेज नहीं करता।’’
विराट कोहली का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के कप्तान के तौर पर भले ही निराशाजनक हो लेकिन टीम के क्रिकेट निदेशक माइक हेसन ने अगले आईपीएल चरण में कप्तानी में किसी भी बदलाव से इनकार किया।