×

टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया टीम के सलाहकार बने माइक हसी

पांच बार आईसीसी विश्व कप विजेता रह चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम अब तक टी-20 विश्व कप नहीं जीत सकी है

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - December 16, 2015 5:29 PM IST

 40 साल के हसी ने साल 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था© Getty Images
40 साल के हसी ने साल 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था© Getty Images

मेलबर्न।  क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने बुधवार को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइक हसी और भारत के पूर्व बल्लेबाज श्रीराम श्रीधरन को अगले वर्ष भारत की मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का सलाहकार नियुक्त किया है। हसी और श्रीधरन टी-20 विश्व कप से पहले और शुरुआती चरणों में ऑस्ट्रेलिया के साथ होंगे। पांच बार आईसीसी विश्व कप विजेता रह चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम अब तक टी-20 विश्व कप नहीं जीत सकी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला के दौरान श्रीधरन, एरॉन फिंच के नेतृत्व वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ जाएंगे। वहीं हसी टी-20 विश्व कप के शुरुआती दो सप्ताह तक ही ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ रहेंगे। ये भी पढ़े: आईसीसी टी20 2016: निरीक्षण दल ने धर्मशाला मैदान को दी हरी झंडी

TRENDING NOW

सीए की आधिकारिक वेबसाइट पर बुधवार को हसी के हवाले से कहा गया है, “ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी होने के नाते टी-20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़कर मैं बेहद खुश हूं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ काम करने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं और ऑस्ट्रेलियाई युवाओं को टी-20 विश्व कप की तैयारियों और मैच रणनीति में मदद करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।” सीए के कार्यकारी महाप्रबंधक (टीम प्रदर्शन) पैट होवार्ड ने कहा है कि हसी का अनुभव उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए बिल्कुल उचित बनाता है। होवार्ड ने कहा, “हसी विभिन्न प्रारूपों में खुद को ढालने की काबिलियत रखने वाले हमारे कुछ बेहद सफल खिलाड़ियों में से हैं। हसी के पास टेस्ट, एकदिवसीय और टी-20 सभी प्रारूप में खेलने का भरपूर अनुभव है।” 40 साल के हसी ने साल 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 30 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाले हसी ने अपने पूरे क्रिकेट करियर में कुल 38 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं। ये भी पढ़े: जानें क्रिकेट इतिहास के 10 सबसे नाटे क्रिकेटर्स