×

भारतीय मूल के बल्लेबाज मिलिंद कुमार का धमाका, 53 साल के ODI इतिहास में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

मिलिंद कुमार ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के लिए डेब्यू किया था, वह घरेलू क्रिकेट में सिक्किम और त्रिपुरा टीम के लिए भी खेल चुके हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - September 25, 2024 10:34 AM IST

भारतीय मूल के बैटर मिलिंद कुमार ने वनडे क्रिकेट में अनोखा रिकॉर्ड बनाया है. यूएसए टीम का हिस्सा मिलिंद कुमार ने यूएई के खिलाफ मैच में नाबाद 155 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत यूएसए की टीम ने यूएई को 136 रन से हरा दिया.

मिलिंद कुमार ने यूएई के खिलाफ मैच में खास रिकॉर्ड बनाया, जो 53 साल के वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ है.

53 साल के वनडे इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

मिलिंद कुमार वनडे क्रिकेट के इतिहास में इकलौते ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने 155 रन की नाबाद पारी खेली है. वनडे क्रिकेट के 53 साल के इतिहास में मिलिंद 155 रन बनाकर पारी समाप्त करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. वनडे में इससे पहले किसी भी बल्लेबाज ने 155 रन की नाबाद पारी पहले कभी नहीं खेली थी. वनडे क्रिकेट के इतिहास में 150 से 159 के बीच 63 अलग-अलग पारी खेली गई है, लेकिन मिलिंद की पारी पहली ऐसी पारी है जो ठीक 155 पर समाप्त हुई है.

TRENDING NOW

भारत के लिए रणजी खेल चुके हैं मिलिंद, IPL में DC और RCB का भी रहे हैं हिस्सा

मिलिंद कुमार ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के लिए डेब्यू किया था, वह घरेलू क्रिकेट में सिक्किम और त्रिपुरा टीम के लिए भी खेल चुके हैं. दिल्ली में जन्में मिलिंद साल 2018-19 के रणजी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे. उन्होंने रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में कुल 1331 रन बनाए थे. हालांकि घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने अमेरिका का रुख किया. साल 2024 में ही कनाडा के खिलाफ यूएसए के लिए उन्होंने टी-20 में डेब्यू किया था. वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी का हिस्सा भी रह चुके हैं