- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Milind Rege returns as Mumbai’s chief cricket selector
मिलिंद रेगे की मुंबई के मुख्य चयनकर्ता के रूप में वापसी
रेगे इससे पहले भी मुंबई के मुख्य चयनकर्ता रह चुके हैं। वह चार सदस्यीय चयन पैनल के प्रमुख होंगे।
Published On May 09, 2019, 08:39 PM IST
Last UpdatedMay 09, 2019, 08:39 PM IST
Milind Rege @Getty Image
मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने गुरुवार को घोषणा की कि पूर्व ऑफ स्पिनर मिलिंद रेगे 2019-20 सत्र के लिए उसकी सीनियर चयनसमिति के अध्यक्ष होंगे।
पढ़ें: ‘कोहली के पास एमएस धोनी जैसी मैच पढ़ने की काबिलियत नहीं’
रेगे इससे पहले भी मुंबई के मुख्य चयनकर्ता रह चुके हैं। वह चार सदस्यीय चयन पैनल के प्रमुख होंगे।
एमसीए की विज्ञप्ति के अनुसार सीनियर चयनसमिति में रेगे के अलावा गुरू गुप्ते, श्रीधर मंडाले और संजय पाटिल शामिल हैं। यह समिति रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए टीमों का चयन करेगी।
इसके अलावा मशहूर कोच रमाकांत अचरेकर की बेटी कल्पना मुरकर को लड़कियों की अंडर-19 और अंडर-16 की चयनसमिति का प्रमुख बनाया गया है।
पढ़ें: शॉ बोले- चेन्नई की चुनौती का सामना करने को दिल्ली पूरी तरह तैयार
70 साल के रेगे ने अपने करियर में मुंबई की ओर से 52 फर्स्ट क्लास मैच खेले जिसमें उन्होंने 126 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने कुल 3,683 रन खच किए हैं। रेगे अंडर-23 सेलेक्शन कमिटी का हेड रह चुके हैं।