'अशरफुल के लिए बांग्‍लादेश की नेशनल क्रिकेट टीम में जगह नहीं'

बांग्‍लादेश के इस बल्‍लेबाज का निलंबन 13 अगस्त को समाप्त हो रहा है।

Edited By : Kamlesh Rai |Aug 12, 2018, 08:28 PM IST

Published On Aug 12, 2018, 08:28 PM IST

Last UpdatedAug 12, 2018, 08:28 PM IST

mohammad asharful © Getty Images

मैच फिक्सिंग मामले में पांच साल का प्रतिबंध झेलने के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी का सपना देख रहे बांग्लादेश के बल्लेबाज मोहम्मद अशरफुल  को तगड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के राष्ट्रीय चयनकर्ता प्रमुख ने कहा है कि अशरफुल के लिए अब राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करना बेहद मुश्किल है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ind-vs-eng-2nd-test-stuart-broad-dismisses-ajinkya-rahane-for-a-record-8th-time-in-international-cricket-734994″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

34 साल के अशरफुल को वर्ष 2013 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में मैच और स्पॉट फिक्सिंग मामले में अशरफुल को तीन वर्षो के लिए घरेलू क्रिकेट से और पांच साल के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से निलंबित कर दिया गया था।

उनका निलंबन 13 अगस्त को समाप्त हो रहा है। इसके बाद वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लौटने और राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने के लिए टीम चयन के योग्य हो जाएंगे।

वेबसाइट क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार चयनकर्ता प्रमुख मिन्हाजुल अबेदिन ने कहा, ‘इस समय उनके लिए राष्ट्रीय टीम में कोई जगह नहीं है। हम हाईपरफॉर्मेंस और बांग्लदेश-ए टीम के साथ मिलकर राष्ट्रीय टीम के लिए फिटनेस का स्तर ऊंचा बनाए हुए हैं।”

उन्होंने कहा, ‘फिटनेस के इस स्तर को प्राप्त करने के लिए उन्हें कुछ समय देना होगा और वह वह तभी इसे हासिल कर सकते हैं जब हम इसके बारे में सोचेंगे। लेकिन इस समय, राष्ट्रीय टीम के लिए हम उन्हें कहीं भी नहीं देख रहे हैं।’

अशरफुल ने हाल में कहा था कि निलंबन समाप्त होने के बाद उन्हें राष्ट्रीय में वापसी करने का उम्मीद है।

Editor's Pick