मिस्‍बाह उल हक ने पाकिस्‍तान के कोच पद के लिए अबतक नहीं किया है आवेदन

पाकिस्‍तानी टीम इस वक्‍त मिस्‍बाह के मार्गदर्शन में लाहौर में अनुकूलन शिविर में हिस्सा ले रही है।

Edited By : Press Trust of India |Aug 21, 2019, 10:56 PM IST

Published On Aug 21, 2019, 10:56 PM IST

Last UpdatedAug 21, 2019, 10:56 PM IST

Misbah-ul-Haq afp

Misbah-ul-Haq (File Photo) @ AFP

पाकिस्तान के सबसे सफल टेस्ट कप्तान मिस्‍बाह उल हक ने बुधवार को पुष्टि की कि उन्होंने राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के पद के लिए अब तक आवेदन नहीं किया है। पाकिस्तान टीम के संभावित खिलाड़ी मिस्‍बाह के मार्गदर्शन में लाहौर में सत्र पूर्व अनुकूलन शिविर में हिस्सा ले रहे हैं। मिस्‍बाह ने मीडिया से कहा कि वह सिर्फ शिविर के निरीक्षण के लिए राजी हुए हैं क्योंकि वह आगामी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सत्र के लिए तैयारी में खिलाड़ियों की मदद करना चाहते हैं।

पढ़ें:- परंपराओं को तोड़ते हुए इंग्‍लैंड की टीम 2020 में करेगी ये काम

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मिस्‍बाह ने कहा, ‘‘मैं इन खिलाड़ियों को जानता हूं, मैं उनके साथ खेला हूं। मुझे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की जरूरतों का पता है। मुझे पता है कि किस तरह की तैयारी की जरूरत है और अगर मैं मदद कर सकता हूं तो क्यों नहीं करूं।’’

पढ़ें:- जाने, टीम इंडिया की नई जर्सी पर पुजारा, राहुल और बुमराह ने क्‍या दी प्रतिक्रिया…

इस पूर्व कप्तान ने कहा कि उन्होंने अब तक फैसला नहीं किया है कि वह मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन करें या नहीं। उन्होंने कहा, ‘‘अब तक मैंने मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन नहीं किया है और बेशक जिस दिन मैं ऐसा करूंगा उस दिन सबसे पहले क्रिकेट समिति के सदस्य के रूप में इस्तीफा दूंगा।

Editor's Pick