फिर से क्रिकेट के मैदान पर दिखेंगे मिसबाह उल हक और कुमार संगाकारा

मिसाबह उल हक, कुमार संगाकारा और शिवनारायन चंद्रपॉल एमसीसी की ओर से अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगे।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jul 02, 2017, 12:28 PM IST

Published On Jul 02, 2017, 12:28 PM IST

Last UpdatedJul 02, 2017, 12:28 PM IST

कुमार संगाकारा और मिसबाह उल हक © Getty Images
कुमार संगाकारा और मिसबाह उल हक © Getty Images

क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी मिसबाह उल हक और कुमार संगाकारा के संन्यास लेने के बाद कई क्रिकेट प्रशंसकों का दिल टूट गया था। हालांकि संगाकारा अब भी काउंटी क्रिकेट में रिकॉर्डतोड़ पारियां खेल रहे हैं लेकिन मिसबाह संन्यास लेने के बाद से मैदान से दूर हैं। जल्द ही ये दोनों खिलाड़ी एक साथ खेलते नजर आएंगे, दरअसल संगाकारा और मिसबाह को शिवनारायन चंद्रपॉल के साथ 11 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान पर एमसीसी और अफगानिस्तान के बीच होने वाले वनडे मैच के लिए एमसीसी टीम में चुन लिया गया है।

क्रिकेट जगत के बड़े खिलाड़ियों से सजी इस टीम की कप्तानी न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रैंडन मैकुलम करेंगे। क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स पर खेले जाने वाले इस वनडे मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में गजब का उत्साह है। 11 जुलाई को होने वाले इस मैच में अलग अलग देशों के दिग्गज खिलाड़ी शायद पहली बार एक साथ खेलते दिखेंगे, वहीं लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर अफगानिस्तान का यह पहला मैच है इसे लेकर प्रशंसकों के साथ साथ खिलाड़ियों के बीच भी उत्साह का माहौल है। हाल ही में अफगानिस्तान और आयरलैंड की टीमों को आईसीसी ने टेस्ट टीम का दर्जा दिया है। इससे इन दोनों ही टीमों के लिए आगे बढ़ने के रास्ते खुल गए हैं। [ये भी पढ़ें: प्रिव्यू: चौथे वनडे में वेस्टइंडीज को हरा सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा भारत]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

संगाकारा, मिसबाह, चंद्रपॉल और मैकुलम जैसे दिग्गज के साथ साथ इस टीम में इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी समित पटेल, पूर्व विकेटकीपर क्रिस रीड को भी शामिल किया गया है। वहीं गेंदबाजी के लिए आयरलैंड के टिम मुर्टग और जॉर्ज डॉकेल के साथ सरे के स्टुअर्ट मीकर और डरहम के क्रिस रशवर्थ को टीम में जगह ही गई है।

Editor's Pick