add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

पाकिस्तान टीम के मुख्य चयनकर्ता पद से हटे मिसबाह उल हक; बने रहेंगे कोच

पूर्व कप्तान पिछले साल सितंबर से मुख्य चयनकर्ता और मुख्य कोच की दोहरी भूमिका निभा रहे हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Published on - October 14, 2020 3:22 PM IST

मिसबाह उल हक ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की अपनी जिम्मेदारियों पर अधिक ध्यान देने के लिए मुख्य चयनकर्ता पद से हटने का फैसला किया है। मिसबाह ने बुधवार को लाहौर में कहा कि उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को सूचित कर दिया है कि वो 30 नवंबर को मुख्य चयनकर्ता पद से हट जाएंगे।

पूर्व कप्तान पिछले साल सितंबर से मुख्य चयनकर्ता और मुख्य कोच की दोहरी भूमिका निभा रहे हैं। मिसबाह ने कहा, ‘‘मैं जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज के लिए टीम का चयन करूंगा लेकिन इसके बाद मैं केवल मुख्य कोच की अपनी भूमिका पर ही ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने साफ किया कि वो बोर्ड या किसी अन्य के दबाव में मुख्य चयनकर्ता पद से नहीं हट रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ये पूरी तरह से मेरा खुद का फैसला है। मैंने ये फैसला इसलिए किया क्योंकि मुझे लगता है कि एक समय में दो महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाना आसान नहीं है। मैं राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के तौर पर अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं।’’

IPL 2020: सीईओ का बयान- मिड सीजन विंडो में किसी खिलाड़ी को ट्रेड नहीं करेगी CSK

TRENDING NOW

मिसबाह ने कहा, ‘‘जिसे भी मुख्य चयनकर्ता चुना जाएगा मैं उसके साथ पूरा सहयोग करूंगा और पाकिस्तानी टीम को हर फॉर्मेट में शीर्ष तीन में ले जाने के लिए प्रयासरत रहूंगा।’’

दिलचस्प बात ये है कि पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने हाल में कहा था कि उनकी मुख्य चयनकर्ता पद के लिए बोर्ड के साथ बातचीत चल रही है। बोर्ड ने हालांकि इसका खंडन करते हुए कहा था कि उसकी मिसबाह की जगह किसी अन्य को मुख्य चयनकर्ता बनाने की योजना नहीं है।