टेस्‍ट सीरीज हारने के बाद कोच मिसबाह उल हक की इंग्लिश खिलाड़ियों से की ये अपील

पाकिस्‍तान को अब मेजबान इंग्‍लैंड का सामना टी20 सीरीज में करना है.

Edited By : India.com Staff |Aug 26, 2020, 08:41 PM IST

Published On Aug 26, 2020, 08:41 PM IST

Last UpdatedAug 26, 2020, 08:41 PM IST

इंग्‍लैंड दौरे पर पाकिस्‍तान को टेस्‍ट सीरीज में 0-1 से हार का सामना करना पड़ा. अब यह दोनों टीमें टी20 सीरीज में एक दूसरे से भिड़ेंगी. पाकिस्तान के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक ने यह इच्‍छा जताई है कि इंग्लिश टीम पाकिस्‍तान का दौरा करे.

मिस्‍बाह ने कहा कि अगर इंग्लैंड क्रिकेट टीम अगर पाकिस्तान का जवाबी दौरा करती है तो यह काबिले तारीफ होगा. मिस्‍बहा उल हक ने इंग्‍लैंड की टीम को यह आश्‍वासन दिया कि खिलाड़ियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जायेगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान रहे मिसबाह उल हक ने कहा, ‘‘ भविष्य की बात करें तो इंग्लैंड टीम पाकिस्तान आती है तो बहुत अच्छी बात होगी. इंग्लैंड के कई खिलाड़ी एचबीएल पाकिस्तान सुपर लीग 2020 में खेले थे. इसके बाद श्रीलंका, बांग्लादेश और एमसीसी कीहे टीमें आई. इससे पहले विश्व एकादश और वेस्टइंडीज टीमें आई थी.’’

‘‘दुनिया भर के खिलाड़ियों को पता है कि पाकिस्तान में किस दर्जे की सुरक्षा मिलती है और उनका किस तरह इस्तकबाल होता है. पाकिस्तानी क्रिकेटप्रेमी भी अपनी धरती पर क्रिकेट देखना चाहते हैं.’’

मिसबाह ने कहा ,‘‘ इसी तरह से मुश्किल समय में एक दूसरे की मदद कर सकते हैं. पूरे क्रिकेट समुदाय को एक दूसरे का साथ देना चाहिये ताकि खेल का प्रचार हो सके और क्रिकेटप्रेमियों के चेहरों पर मुस्कान लाई जा सके.’’

Editor's Pick