• Home
  • News
  • Misbah ul Haq will not part as a player in the fourth edition of the PSL

PSL : बतौर खिलाड़ी मिस्‍बाह नहीं होंंगे इस्‍लामाबाद यूनाइटेेेड का हिस्‍सा

चौथे सीजन की शुरुआत 14 फरवरी से होगी।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 31, 2018, 04:16 PM IST

Published On Oct 31, 2018, 04:16 PM IST

Last UpdatedOct 31, 2018, 04:16 PM IST

Misbah-ul-Haq © Getty Images (File Photo)

पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान मिस्‍बाह उल हक पाकिस्‍तान सुपर लीग (पीएसएल) के चौथे संस्‍करण में बतौर खिलाड़ी हिस्‍सा नहीं लेंगे।

वेबसाइट द एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून के मुताबिक, दाएं हाथ के इस पूर्व बल्‍लेबाज ने अपनी कप्‍तानी में पीएसएल के पहले और तीसरे सीजन में इस्‍लामाबाद यूनाइटेड को खिताबी जीत दिलाई थी। लेकिन इस बाद मिस्‍बाह ने फैसला किया है कि वो पाकिस्‍तान की इस प्रीमियर-20 प्रतियोगिता में बतौर खिलाड़ी शामिल नहीं होंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मिस्‍बाह ने यूनाइटेड की ओर से कुल 26 मैच खेले हैं। वो पीएसएल के शुरू के तीन सीजन में यूनाइटेड का हिस्‍सा थे। उन्‍होंने 25.40 की औसत से 381 रन बनाए हैं।

ये देखना दिलचस्‍प होगा कि अब यूनाइटेड की चौथे सीजन में कप्‍तानी किसे दी जाती है। तीसरे सीजन में मिस्‍बान की गैरमौजूदगी में जेपी डुमिनी ने कप्‍तानी का जिम्‍मा संभाला था। लेकिन इस साल वो पीएसएल का हिस्‍सा नहीं होंगे।

उम्‍मीद है कि यूनाइटेड टीम अब 44 साल के मिस्‍बाह को टीम मेंटर बना दे।

उधर, टीम को एक और झटका असिस्‍टेंट कोच तौसीफ अहमद के रूप में लगा है जो अब इस फ्रेंचाइजी के सपोर्ट स्‍टाफ में नहीं होंगे। पूर्व स्पिन गेंदबाज सईद अजमल स्पिन गेंदबाजी काचे के रूप में तीसरे सीजन में जुड़े थे। वो इस टीम के साथ अब भी बने हुए हैं।

चौथे सीजन की शुरुआत 14 फरवरी से होगी। टूर्नामेंट के 8 मैच लाहौर और कराची में खेले जाएंगे जिसमें प्‍लेऑफ और फाइनल भी शामिल है।

Editor's Pick