add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

AUS vs PAK: मिस्बाह उल हक ने गेंदबाजों को बताया स्टीव स्मिथ से निपटने का फार्मूला

मिस्‍बाह उल हक पाकिस्‍तान की टीम के चयनकर्ता और मुख्‍य कोच हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Updated on - November 19, 2019 10:04 PM IST

पाकिस्‍तान की टीम (Australia vs Pakistan) इस वक्‍त ऑस्‍ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां मेहमान टीम को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज शुरू होनी है। एशेज सीरीज (The Ashes) से टेस्‍ट क्रिकेट में शानदार वापसी करने वाले स्‍टीव स्मिथ पाकिस्‍तान के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द होने वाले हैं। टीम के मुख्‍य कोच मिस्‍बाह उल हक (Misbah Ul Haz) ने स्मिथ को आउट करने का तोड़ अपने गेंदबाज को बताया है।

पढ़ें:- Pink Ball Test: ऐतिहासिक टेस्‍ट से पहले टीम इंडिया पहुंची कोलकाता, देखें वीडियो

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मिस्बाह उल हक ने कहा है कि स्टीव स्मिथ (Steven Smith) को आउट करने के लिए गेंद को सही जगह पर या ऑफ स्टंप्स के ऊपर रखना महत्वपूर्ण होगा। एशेज सीरीज में स्‍टीव स्मिथ ने 774 रन बनाए थे।

वेबसाइट क्रिकइंफो ने मिस्बाह उल हक के हवाले से लिखा, “स्‍टीव स्मिथ जैसे आला दर्जे के बल्लेबाज के लिए एक गेंदबाज को सही जगह पर गेंद डालनी होगी। हमारे गेंदबाज इस वक्‍त अपनी रणनीतियों को सही से लागू कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि हम विरोधी टीम पर दबाव बनाने में सक्षम होंगे।”

पढ़ें:- डे-नाइट टेस्ट में किस टीम का रिजल्ट शत-प्रतिशत, किस बल्लेबाज ने किया धमाल, गेंदबाजी में कौन रहा अव्वल

मिस्‍बाह उल हक ने कहा, “मायने नहीं रखता है कि आपके सामने एक अच्छा बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहा है। मायने यह रखता है कि आप ज्यादा से ज्यादा गेंद को उस एरिये में रखें, जिससे कि दबाव बनाया जा सके और बल्लेबाज आपको सम्मान दे और फिर आप उन्हें गलती करने के लिए मजबूर करें।”