This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा के घर लूटपाट की कोशिश
साहा दक्षिण कोलकाता में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं जबकि उनके माता-पिता उत्तरी बंगाल, सिलीगुड़ी में शक्ती गढ़ के वार्ड नंबर-31 में रहते हैं
Written by India.com Staff
Last Published on - April 25, 2020 3:09 PM IST

कोरोनावायरस के कारण इस समय क्रिकेट की सभी गतिविधियां ठप्प हैं. खिलाड़ी अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं. भारत सहित कई देशों में लॉकडाउन घोषित है. इस दौरान शरारती तत्व भी लोगों को काफी परेशान कर रहे हैं. भारतीय टेस्ट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि कुछ शरारती तत्वों ने इस खिलाड़ी के सिलीगुड़ी स्थित पूर्वाजों के घर में शुक्रवार रात चोरी की कोशिश की.
‘विराट कोहली में है वो 3 चीजें जिसके दम पर तोड़ सकते हैं अपने आदर्श के रिकॉर्ड’
साहा दक्षिण कोलकाता में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं जबकि उनके माता-पिता उत्तरी बंगाल, सिलीगुड़ी में शक्ती गढ़ के वार्ड नंबर-31 में रहते हैं.
साहा के रिश्तेदार ने आईएएनएस से कहा, ‘हम उनके घर के पास रहते हैं. शुक्रवार की सुबह के समय मेरे बेटे ने एक आवाज सुनी और हमें बताया. यह तकरीबन 2-2:30 बजे का समय होगा. हम तुरंत बाहर गए और लाइट जलाई. वह हमारी आवाज सुनकर भाग गए. उनके पास कार थी लेकिन हम कार को साफ तरीके से देख नहीं सके. ‘
उन्होंने कहा, ‘हमने पुलिस को बताया और वह तुरंत यहां पहुंची. वह कल भी दिन में यहां आए थे. ऐसा ही मामला कुछ दिन पहले भी हुआ था. तब हमने गौर नहीं किया था. ‘
कहर कोरोना का: कोहली-डीविलियर्स का बड़ा फैसला-IPL के इस ऐतिहासिक बल्ले को करेंगे नीलाम
उन्होंने हालांकि अभी तक एफआईआर नहीं कराई है. उन्होंने कहा, ‘हम रविवार को एफआईआर कराएंगे. पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि वह एनजेपी पुलिस स्टेशन में आएंगे तब हम एफआईआर करेंगे. ‘ साहा के माता-पिता लॉकडाउन होने से पहले उनके घर गए थे और अब तक वापस सिलीगुड़ी नहीं आ सके हैं.
TRENDING NOW
साहा ने भारत की ओर से 37 टेस्ट मैच खेले हैं। न्यूजीलैंड दौरे पर रिषभ पंत को साहा की जगह तरजीह दी गई थी.
