मिशेल जॉनसन ने विश्व कप 2019 के लिए ग्लेन मैक्सवेल को चुना कप्तान
पूर्व तेज गेंदबाज का मानना है कि ग्लेन मैक्सवेल विश्व कप 2019 में ऑसट्रेलिया की कप्तानी कर सकते हैं।
Published On Jan 20, 2019, 12:35 PM IST
Last UpdatedJan 20, 2019, 12:35 PM IST
Glenn Maxwell © Getty Images
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को 2019 विश्व कप के लिए टीम का कप्तान बनाए जाने की बात कही है। जॉनसन का कहना है कि निचले क्रम का ये धमाकेदार बल्लेबाज कप्तान की भूमिका के साथ न्याय कर सकता है।
पर्थ नाओ के कॉलम में जॉनसन ने लिखा, “ग्लेन मैक्सवेल को कप्तान बनाने का मेरा फैसला कई लोगों को हैरानी में डालेगा। लेकिन उसके साथ इंडियन प्रीमियर और ऑस्ट्रेलिया टीम में खेलने के बाद, मैं ये कह सकता हूं कि उसे काफी गलत समझा गया है। वो कप्तान पद के लिए आपकी परंपरागत पसंद नहीं होगा लेकिन मेलबर्न स्टार्स उसमें कुछ अलग देखती है। कप्तानी ने उसे परिपक्व होने और उसे अपना सर्वश्रेष्ठ देने में मदद की है।”
ये भी पढ़ें: ‘पिछले 15-16 महीनों में धोनी का साथ ना छोड़ने के लिए कोहली की प्रशंसा करता हूं’
मैक्सवेल ने आगे लिखा, “मुझे लगता है कि हमें अपने खिलाड़ियों में एक निश्चित उपस्थिति की जरूरत है, जो अपने टीम के माहौल में अपनी राय देने का आत्मविश्वास रखना हो और वो (मैक्सवेल) निश्चित रूप से ऐसा करता है। इससे भी महत्वपूर्ण बात ये है, मैक्सवेल एक क्रिकेट के खेल से प्यार करता है और इसके बारे में गहराई से सोचता है।”
ये भी पढ़ें: ‘नए प्रतिशोध के साथ वापस आ गए हैं पुराने महेंद्र सिंह धोनी’
मैक्सवेल बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स की कप्तानी करते हैं। जॉनसन आईपीएल में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब में उनके साथ खेल चुके हैं। जॉनसन ने आगे लिखा, “मैंने मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब दोनों में आईपीएल में मैक्सवेल के साथ काफी समय बिताया और वो हमेशा टीम की बैठकों में खुलकर अपना मत रखता है … विशेष रूप से कुछ खिलाड़ियों के लिए खिलाफ फील्ड योजना तैयार करने में। वो विपक्षी खिलाड़ियों को अच्छी तरह से जानता है और वो चीजें भूलता नहीं है।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने आगे लिखा, “वो खेल को अच्छी तरह से पढ़ता है और एक कप्तान के लिए ये जरूरी है। मैक्सी ऐसा लीडर नहीं है जो सिर्फ चीजों को होने देगा। वो अलग तरह से सोचता है। वो अभी 30 साल का है और खेल को अंदर ही अंदर जानता है।”