ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने बताया, भारत ने टी-20 विश्व कप में टीम चुनने में कहां की बड़ी गलती

जॉनसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिच पर पांच गेंदबाज के साथ जाना अच्छा विकल्प है, अब भारत को टी-20 वर्ल्ड कप में एक पेसर की कमी खल सकती है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Sep 17, 2022, 12:32 PM IST

Published On Sep 17, 2022, 12:32 PM IST

Last UpdatedSep 17, 2022, 12:32 PM IST

Indian cricket team

Indian cricket team

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने कहा है कि भारत ने टी-20 विश्व कप टीम में सिर्फ चार तेज गेंदबाज को रखकर रिस्क लिया है. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिच पर पांच गेंदबाज के साथ जाना अच्छा विकल्प है, अब भारत को एक पेसर की कमी खल सकती है.

मिशेल जॉनसन लीजेंड्स लीग क्रिकेट में हिस्सा लेने के लिये भारत में हैं. ईएसपीएन क्रिकइंफों की रिपोर्ट के मुताबिक जॉनसन ने कहा कि भारत दो स्पिनर, एक तेज़ गेंदबाज़ी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और दो प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ों के साथ उतरना चाह रहा है, इसलिए उन्होंने अपने दल में एक तेज़ गेंदबाज़ कम रखा है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में आपको कम से कम तीन तेज़ गेंदबाज़ों के साथ उतारना चाहिए, वहीं अगर पर्थ जैसी पिच हो तो यह संख्या चार भी हो सकती है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बता दें भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल को प्रमुख गेंदबाजों के रूप में जगह दी गई है. भारतीय टीम के पास हार्दिक पांड्या के रूप में गेंदबाजी में विकल्प है. टीम में मो. शमी को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है.

स्मिथ और वॉर्नर नहीं बनें कप्तान:

ऑस्ट्रेलिया के नए सीमित ओवर कप्तान पर जॉनसन ने कहा कि फ़िंच के जाने के बाद कोई भी हो लेकिन अगला कप्तान डेविड वॉर्नर या स्टीव स्मिथ को नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे पुरानी बातें फिर से खुलेंगी और लोगों को एक और विवाद मिल जाएगा. चयनकर्ताओं को भविष्य को देखते हुए ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन या मिचेल मार्श को कप्तान बनाना चाहिए.

Editor's Pick