• Home
  • News
  • Mitchell Marsh breaks Rishabh Pant KL Rahul records with second Ipl century

Mitchell Marsh ने आरसीबी के खिलाफ जड़ा शतक, टूट गया ऋषभ पंत- केएल राहुल का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने आरसीबी के खिलाफ मैच में 49 बॉल में शतक लगाया, जो उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 07, 2026, 10:06 PM IST

Published On May 07, 2026, 10:06 PM IST

Last UpdatedMay 07, 2026, 10:06 PM IST

Mitchell Marsh

Mitchell Marsh

Mitchell Marsh Century: लखनऊ सुपरजायंट्स के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने आरसीबी के खिलाफ शतकीय पारी खेली. मिचेल मार्श ने आरसीबी के खिलाफ गुरुवार को शतक लगाया, जो उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक है. इस शतक के साथ मिचेल मार्श ने ऋषभ पंत और केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है.

आरसीबी के खिलाफ मैच में मिचेल मार्श शानदार रंग में नजर आए. उन्होंने अर्शिन कुलकर्णी (17) के साथ पारी की शुरुआत की. दोनों बल्लेबाजों के बीच 95 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई. मार्श ने सिर्फ 49 गेंदों में शतक पूरा किया. मिचेल मार्श ने 56 बॉल में 111 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी में नौ चौके और नौ छक्के शामिल थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मिचेल मार्श ने तोड़ा ऋषभ पंत- केएल राहुल का रिकॉर्ड

मिचेल मार्श का 49 बॉल में शतक लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए किसी भी बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है. मार्श ने इस शतक के साथ ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ा. लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए इससे पहले ऋषभ पंत के नाम सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड था. ऋषभ पंत ने आरसीबी के खिलाफ ही साल 2025 में 54 बॉल में शतक लगाया था. केएल राहुल के नाम लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेलते हुए 56 बॉल में शतक लगाने का रिकॉर्ड था. राहुल ने साल 2022 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह कारनामा किया था. मिचेल मार्श पंत और राहुल दोनों से आगे निकल गए हैं.

IPL में LSG के लिए सबसे तेज़ 100 रन (गेंदों के हिसाब से):

49 – मिचेल मार्श बनाम RCB, लखनऊ, 2026, आज रात*

54 – ऋषभ पंत बनाम RCB, लखनऊ, 2025

56 – KL राहुल बनाम MI, मुंबई (ब्रेबोर्न), 2022

56 – मार्कस स्टोइनिस बनाम CSK, चेन्नई, 2024

56 – मिचेल मार्श बनाम GT, अहमदाबाद, 2025

IPL 2026: युजवेंद्र चहल की गेंद पर छूटे हैं आधे कैच, पंजाब किंग्स की फील्डिंग 10 टीमों में सबसे खराब

आरसीबी के खिलाफ शतक लगाने वाले LSG के दूसरे बल्लेबाज बने मार्श

मिचेल मार्श IPL में RCB के खिलाफ शतक बनाने वाले ऋषभ पंत के बाद LSG के दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं. यह उनका दूसरा IPL शतक भी था, इससे पहले उन्होंने पिछले साल अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक बनाया था.

टी-20 में मिचेल मार्श का सबसे तेज शतक

यह शतक टी-20 में मिचेल मार्श का सबसे तेज शतक भी है. इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2025 में माउंट माउंगानुई में 50 बॉल में शतक लगाया था.

T20s में मिचेल मार्श के सबसे तेज़ 100 रन (गेंदों के हिसाब से):

49 – (LSG) बनाम RCB, लखनऊ, 2026, आज रात*

50 – (ऑस्ट्रेलिया) बनाम न्यूज़ीलैंड, माउंट माउंगानुई, 2025

56 – (LSG) बनाम GT, अहमदाबाद, 2025

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. बारिश की वजह से खेल में बाधा आई है.

Editor's Pick