घरेलू क्रिकेट में 400 रन बनाने वाले मिचेल मार्श की ऑस्ट्रेलिया टीम में हुई वापसी

मार्श को भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान कंधे की चोट के कारण बाहर होना पड़ा था।

Edited By : Devbrat Bajpai |Dec 06, 2017, 03:24 PM IST

Published On Dec 06, 2017, 03:24 PM IST

Last UpdatedDec 06, 2017, 03:24 PM IST

© Getty Images
© Getty Images

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श को इंग्लैंड के खिलाफ वाका में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की 13 सदस्यीय टीम में शामिल कर लिया गया है। यह टेस्ट मैच 14 दिसंबर से शुरू हो रहा है। 26 वर्षीय मार्श को टीम में चैड सेयर्स की जगह शामिल किया गया है- यह ऑस्ट्रलियाई टीम में एकमात्र बदलाव है। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को सीरीज के दूसरे मैच में 120 रनों से हराते हुए 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। जैसा कि चार फ्रंटलाइन गेंदबाज अपनी गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, ऐसे में मार्श को टीम में इसलिए शामिल किया गया है ताकि अन्य गेंदबाजों पर अतिरिक्त भार कम किया जा सके।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने एक ऑलराउंडर को टीम में शामिल करने को लेकर अपनी राय दी थी ताकि तीन प्रीमियर तेज गेंदबाजों मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुज और पैट कमिंस से भार कम किया जा सके।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, “मैंने पहले दो टेस्ट मैचों के बाद कहा कि ऑस्ट्रेलिया अपनी टीम में ऑलराउंडरों को शामिल कर सकती है क्योंकि पर्थ, मेलबर्न और सिडनी में पिचें बैटिंग के लिए बढ़िया हैं। ऐसे में तीनों तेज गेंदबाजों को सहायता की जरूरत होगी।” मार्श आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से इसी साल भारत के खिलाफ बैंगलोर टेस्ट में खेले थे। वह हाल फिलहाल में शैफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में गजब की फॉर्म में रहे थे। उन्होंने 402 रन बनाते हुए 2 विकेट झटके थे।”

मार्श को भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान कंधे की चोट के कारण बाहर होना पड़ा था। हालांकि, वह उम्मीद के पहले ही शैफील्ड शील्ड के मैच खेलते नजर आए। उन्होंने पहले ही मैच में 2 विकेट झटके थे। 26 साल के मार्श ने 21 टेस्ट मैचों में 37.48 की औसत से 29 विकेट झटके हैं। उन्होंने 21.74 के औसत से 674 रन भी बनाए हैं।

Editor's Pick