बॉल टैंपरिंग विवाद पर ऑस्‍ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्‍टार्क का खुलासा

ऑस्‍ट्रेलियाई टीम इस समय इंग्‍लैंड के दौरे पर गई है जहां उसे पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।

Edited By : Kamlesh Rai |Jun 08, 2018, 07:25 PM IST

Published On Jun 08, 2018, 07:25 PM IST

Last UpdatedJun 08, 2018, 07:25 PM IST

Mitchell Starc © Getty Images

ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्‍टार्क ने दक्षिण अफ्रीका में हुए केप टाउन बॉल टैंपरिंग मामले पर पहली बार अपनी चुप्‍पी तोड़ी है। उन्‍होंने स्‍टीवन स्मिथ और कैमरुन बैनक्रॉफ्ट की ओर से आयोजित प्रैस कांफ्रेंस की जमकर आलोचना की है जिसमें स्मिथ और बैनक्रॉफ्ट ने बॉल टैंपरिंग की बात कबूल की थी।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/england-look-to-maintain-top-icc-odi-team-ranking-718994″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सिडनी में ‘ बैंकिंग एंड फाइनेंसिंग में महिला’ के मंच पर बोलते हुए इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘ मुझे नहीं पता कि ये ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के लिए आगे के लिए हितकारी होगा या नहीं। लेकिन इस प्रकार के काम ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के ऊपर दाग लगा है। ये पहला समूह है जो प्रेस कांफ्रेंस में गया, मुझे नहीं पता कि आने वाले समय में इसका क्या प्रभाव पड़ेगा? लेकिन इसने खेल को प्रभावित किया है। उनको ये नहीं पता था सच्‍चाई सामने आने से इसका क्‍या असर होगा।’

गौरतलब है कि बॉल टेंपरिंग विवाद की वजह से स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक-एक साल का प्रतिबंध और ओपनर कैमरन बेनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगा हुआ है। बकौल स्‍टार्क, ‘ उसने सभी गेंदबाजों को फंसाने की कोशिश की लेकिन मैंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मिलकर अपना पक्ष रखा और उसने क्लीन चिट दे दी। न्यूलैंड्स में तीसरे दिन के खेल के बाद प्रेस कॉफ्रेंस में स्मिथ ने अपने इस कृत्य में शामिल लोगों के साथ क्या दिखाने की कोशिश की। यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास के लिए बुरे अभ्यास में से एक था।’

ऑस्‍ट्रेलियाई टीम इस समय इंग्‍लैंड के दौरे पर गई है जहां उसे पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच 13 जून को द ओवल में खेला जाएगा। इससे पहले ऑस्‍ट्रेलिया को स्‍कॉटलैंड से एकामत्र वनडे मैच खेलना है। रविवार को स्‍कॉटलैंड से ऑस्‍ट्रेलिया की टीम एडिनबर्ग में भिड़ेगी।

Editor's Pick