AUS vs ZIM: मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, तोड़ा 23 साल पुराना सकलैन मुश्ताक का ये बड़ा रिकॉर्ड

मिचेल स्टार्क ने 8 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। इसके साथ ही उनके वनडे में 200 विकेट पूरे हो गये।

Edited By : Vanson Soral |Sep 03, 2022, 04:12 PM IST

Published On Sep 03, 2022, 04:12 PM IST

Last UpdatedSep 03, 2022, 04:12 PM IST

Twitter

लेग स्पिनर रयान बर्ल (10 रन पर पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत जिम्बाब्वे ने तीसरे और अंतिम वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया पर शनिवार को तीन विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस मैच में हार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 2-1 से जीती।

तीसरे मुकाबले में ओपनर डेविड वार्नर को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं पाया और उसके नौ बल्लेबाज दहाई की संख्या में नहीं पहुंच सके। वार्नर ने 96 गेंदों पर 94 रन बनाये लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 31 ओवर में 141 रन पर लुढ़क गयी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रयान बर्ल की तरह इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी इतिहास रचने में सफल रहे। स्टार्क ने 8 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। इसके साथ ही उनके वनडे में 200 विकेट पूरे हो गये। स्टार्क वनडे में सबसे तेज 200 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बन गये हैं। उन्होंने पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक का 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए ये उपलब्धि अपने नाम की। मुश्ताक ने 104 वनडे में जबकि स्टार्क ने 102 वनडे में ये बड़ा कारनामा कर दिखाया।

सबसे तेज 200 वनडे विकेट (मैचों के अनुसार):

  • 102 – मिशेल स्टार्क
  • 104 – सकलैन मुश्ताक
  • 112 – ब्रेट ली
  • 117 – एलन डोनाल्ड
  • 118 – वकार यूनुस

इससे पहले मिचेल स्टार्क वनडे में सबसे तज 100 और 150 विकेट पूरे करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। स्टार्क से पहले सबसे तेज 200 विकेट वनडे में पूरे करने का रिकॉर्ड ब्रेट ली के नाम था जिन्होंने 112 वनडे मैचों में ये कमाल किया था।

सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई

  • मिशेल स्टार्क (102)
  • ब्रेट ली (112)
  • शेन वार्न (125)
  • मिशेल जॉनसन (129)
  • ग्लेन मैक्ग्रा (133)

Editor's Pick