add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: ऑउट या नॉट आउट, मिशेल स्टॉर्क के कैच पर विवाद, टीवी अंपायर ने दिया Not Out

मिशेल स्टॉर्क ने कैमरन ग्रीन की गेंद पर बेन डकेट का कैच सीमा रेखा के पास लपका, मगर टीवी अंपायर का मानना था कि गेंद ने जमीन को टच किया था

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Published on - July 2, 2023 8:24 AM IST

एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने है. खेल के चौथे दिन मिशेल स्टॉर्क के एक कैच को लेकर विवाद हो रहा है. चौथे दिन के आखिरी सत्र में कैमरन ग्रीन की गेंद पर मिशेल स्टॉर्क ने बेन डकेट का सीमा रेखा के पास शानदार कैच लपका, मगर टीवी अंपायर ने बल्लेबाज को नॉट आउट करार दिया. सोशल मीडिया पर इसे लेकर हंगामा मचा है.

मैच के चौथे दिन के सेकेंड लास्ट ओवर में गेंदबाज कैमरन ग्रीन की गेंद पर इंग्लैंड के बल्लेबाज बैन डकेट ने फाइन लेग की ओर हवा में शॉट खेला. फाइन लेग पर खड़े मिचेल स्टार्क ने बाईं तरफ भागते हुए इस कैच को हवा में उड़कर लपक लिया. कैच को लेने के बाद मिचेल स्टॉर्क ने आउट का इशारा भी किया, फील्ड अंपायर ने बल्लेबाज को आउट करार दिया, बल्लेबाज बेन डकेट वापस लौट रहे थे, हालांकि तभी अंपायर ने उन्हें रोका और टीवी अंपायर को इस कैच को रेफर किया गया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीवी अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद बेन डकेट को नॉट आउट करार दिया. टीवी अंपायर का मानना था कि गेंद ने जमीन को टच किया है और ऐसा रिप्ले में दिख भी रहा था. हालांकि इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस अंपायर के पास पहुंचे और उनसे काफी देर तक बात भी की. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अंपायर के इस फैसले से नाराज नजर आ रहे थे. दिन का खेल खत्म होने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी अंपायर से बात करते नजर आए.

बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 371 रन का टारगेट रखा है, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने चार विकेट पर 114 रन बना लिए हैं. खेल के आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 257 रन बनाने हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट की दरकार है.