- Home
- News
- Mitchell Starc cleared by Cricket australia to play IPL likely to be available against Rajasthan royals Game
खराब दौर से गुजर रही DC के लिए खुशखबरी, टीम से जुड़ रहा है खूंखार खिलाड़ी
दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है.
Published On Apr 23, 2026, 12:31 PM IST
Last UpdatedApr 23, 2026, 12:31 PM IST
Delhi Capitals
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम खराब दौर से गुजर रही है. दिल्ली कैपिटल्स को पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. दिल्ली की टीम प्वॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है. इस बीच दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी खुशखबरी मिली है. टीम के खूंखार खिलाड़ी को आईपीएल खेलने की हरी झंडी मिल गई है.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को आईपीएल में खेलने की अनुमति दे दी है. कोहनी और कंधे में चोट के कारण बाएं हाथ कें तेज गेंदबाज स्टार्क जनवरी से कोई मैच नहीं खेल पाए हैं. उन्होंने एशेज के पांचों टेस्ट मैचों में अहम भूमिका निभाई, उन्हें इस सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था, इसके बाद उन्होंने सिडनी सिक्सर्स के लिए बिग बैश लीग के पांच मैच भी खेले थे.
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच का होंगे हिस्सा
ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि ऑस्ट्रेलिया का तेज गेंदबाज दिल्ली कैपिटल्स के एक मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध रहेगा. क्रिकेट डॉट कॉम एयू के अनुसार, उम्मीद है कि स्टार्क भारत में अब कड़ा अभ्यास करेंगे, वह दिल्ली के राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक मई को होने वाले मैच में खेलने की राह पर हैं, जो उनका आईपीएल के वर्तमान सत्र में अपना पहला मैच होगा.
इस 36 साल खिलाड़ी की आईपीएल के शुरुआती चरण में अनुपस्थिति ने विदेशी खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता पर बहस छेड़ दी थी, जिसके चलते स्टार्क को सोशल मीडिया पर स्पष्टीकरण भी देना पड़ा था, उन्होंने इसे बेहद गलत जानकारी करार दिया था.
पिछले सीजन स्टार्क ने चटकाए थे 14 विकेट
स्टार्क ने पिछले सत्र में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से 11 मैचों में 14 विकेट लिए थे. दिल्ली अभी छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है.
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, औक़िब नबी डार, समीर रिज़वी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, काइल जैमिसन, मिचेल स्टॉर्क, साहिल पारख, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, अजय जादव मंडल
पैट कमिंस भी पहला मैच खेलने को तैयार
इस बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस भी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस सत्र में अपना पहला मैच खेलने के लिए तैयार हैं, वहीं जोश हेज़लवुड ने शुरुआती मैचों में अनुपस्थित रहने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलना शुरू कर दिया है.