Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com/hi की टीम की अगुआई कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया का 16 साल का अनुभव है. करियर की विधिवत श ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - November 21, 2025 9:27 AM IST

ऑस्ट्रेलिया के स्टार पेसर मिशेल स्टार्क ने एशेज 2025 का शानदार आगाज किया है. बाएं हाथ के इस पेसर ने इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ टेस्ट के पहले ही घंटे में तीन विकेट लेकर मेहमान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया. इसके साथ ही उन्होंने एशेज सीरीज के इतिहास में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए. उन्होंने अपने 23वें एशेज मैच में ये 100 विकेट पूरे किए हैं. पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. लेकिन यह फैसला सही साबित नहीं हुआ. मिशेल स्टार्क ने अपने पहले ही ओवर में इंग्लैंड को पहला झटका दिया.
स्टार्क के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर इंग्लैंड के ओपनर जैक क्राउली आउट हो गए. क्राउली ने गेंद को ड्राइव करना चाहा लेकिन गेंद बल्ले पर पूरी तरह नहीं आई और कवर्स पर उस्मान ख्वाजा ने आसान सा कैच लपका. इसके साथ ही स्टार्क ने एक और उपलब्धि अपने नाम की. उनके डेब्यू के बाद से टेस्ट क्रिकेट के पहले ही ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अब स्टार्क के नाम है. उन्होंने जेम्स एंडरसन को पीछे किया. यह सातवां मौका था जब स्टार्क ने टेस्ट मैच के पहले ही ओवर में विकेट हासिल किया.
एशेज में यह छठा मौका था जब पहले ही ओवर में विकेट गिरा हो. और दो बार यह कारनामा स्टार्क ने ही किया है.
इसके बाद स्टार्क ने बेन डकेट को आउट किया. स्टार्क की गेंद बाएं हाथ के बल्लेबाज के पैड से लगी. मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट दिया. हालांकि डकेट ने रिव्यू लेने का फैसला किया पर तीसरे अंपायर ने भी उन्हें आउट करार दिया.
इसके बाद अपने अगले ओवर में स्टार्क ने इंग्लैंड को सबसे बड़ा झटका दिया. उन्होंने उनके स्टार बल्लेबाज जो रूट को आउट किया. स्टार्क की गेंद ने रूट के बल्ले का किनारा लिया और स्लिप में खड़े मार्नस लाबुशेन ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की. रूट ने सात गेंदों का सामना किया और वह खाता भी नहीं खोल पाए.
स्टार्क ने इसके साथ ही एशेज में 100 विकेट पूरे किए. और कमाल की बात यह है कि वह ऐसा करने वाले बाएं हाथ के पहले पेसर हैं.
टेस्ट क्रिकेट में 9वां मौका था जब रूट को स्टार्क ने अपना शिकार बनाया हो. रूट को टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस ने आउट किया है. दोनों ने 11-11 बार ऐसा किया है. वहीं जोश हेजलवुड ने 10 बार उन्हें आउट किया है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
