• Home
  • News
  • Mitchell Starc confident of comeback after injury in Test series against Pakistan

मिशेल स्‍टार्क को पाकिस्‍तान के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में वापसी की उम्‍मीद

दक्षिण अफ्रीका टेस्‍ट सीरीज में पैर में आया था फ्रैक्‍चर। आईपीसी 2018 से भी हो गए थे बाहर।

Edited By : Sandeep Gupta |Aug 06, 2018, 01:34 PM IST

Published On Aug 06, 2018, 01:34 PM IST

Last UpdatedAug 06, 2018, 01:34 PM IST

Mitchell Starc (File Photo) © Getty Images

ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्‍टार्क को उम्‍मीद है कि वो अक्‍टूबर में पाकिस्‍तान के खिलाफ होने वाली टेस्‍ट सीरीज तक पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। करीब छह महीने बाद वो एक बार फिर क्रिकेट के मैदान में अपने पूरे रंग में गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/smriti-mandhana-smashes-one-more-fifty-in-womens-super-league-732889″][/link-to-post]

पाकिस्‍तान के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में खेलने की उम्‍मीद

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिकेट वेबसाइट ऑस्‍ट्रेलिया डॉट कॉम डॉट एयू से बातचीत के दौरान स्‍टार्क ने कहा, “निश्चित तौर पर मैं पाकिस्‍तान के खिलाफ यूएई में होने वाली टेस्‍ट सीरीज तक पूरी तरह से फिट हो जाउंगा और टीम सिलेक्‍शन के लिए उपलब्‍ध रहूंगा। इस टूर से पहले मेरे पास कंपीटिटिव क्रिकेट खेलने के ज्‍यादा चांस नहीं होंगे। अगर सब कुछ ठीक रहा तो मैं ब्रिस्‍बेन में न्‍यू साउथ वेल्‍स के लिए प्रैक्टिस मैच का हिस्‍सा जरूर रहूंगा।”

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हुए थे चोटिल, आईपीएल से भी रहे बाहर

मिशेल स्‍टार्क दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मार्च में चार मैचों की टेस्‍ट सीरीज के दौरान आखिरी मुकाबले में सीधे पैर में फ्रैक्‍चर आने के कारण बाहर हो गए थे। इसके बाद वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से आईपीएल 2018 में हिस्‍सा भी नहीं ले पाए थे। स्‍टार्क ने कहा, “अब मेरा शरीर पूरी तरह से स्‍वस्‍थ्‍य है। मुझे लगता है अब मैं जल्‍द ही अपनी 85 प्रतिशत तीव्रता से गेंद डाल सकूंगा।”

जोश हेज़लवुड, पैट कमिन्स के खेलने पर भी संदेह बरकरार

पाकिस्‍तन के खिलाफ दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज में ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और पैट कमिन्‍स के खेलने पर भी संदेह बना हुआ हैैै। पैट कमिंस हड्डी में चोट के कारण आईपीएल 2018 से बाहर हो गए थे। इसी तरह जोश हेजलवुड बैक पेन के कारण इंग्‍लैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे। ऑस्‍ट्रेलिया के तीनों ही तेज गेंदबाज फिलहाल रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम का हिस्‍सा हैं। स्टार्क ने बताया, “हेजलवुड और कमिंस ने अबतक गेंदबाजी फिर से डालना शुरू नहीं किया है।”

Editor's Pick