×

AUS vs ENG: मिशेल स्टार्क ने पिंक बॉल टेस्ट मे रचा इतिहास, अभी तक कोई नहीं कर पाया है ऐसा

AUS vs ENG: मिशेल स्टार्क ने पिंक बॉल टेस्ट मे इतिहास रच दिया है. इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के महान गेंदबाज वसीम अकरम का रिकॉर्ड भी बराबर कर लिया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 4, 2025 1:55 PM IST

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच ब्रिसबेन में खेला जा रहा है. यह डे-नाइट टेस्टम मैच है जो गुलाबी गेंद से खेला जा रहा है. और इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया को उसके बाएं हाथ के पेसर मिशेल स्टार्क ने कमाल की शुरुआत दिलाई. उन्होंने मैच के पहले ही ओवर में ओपनर बेन डकेट को आउट किया. इसके बाद ओली पोप को भी आउट कर इंग्लैंड को शुरुआत में ही बैकफुट पर धकेल दिया. इन दो विकेटों के साथ स्टार्क ने कई कीर्तिमान अपने नाम कर लिए.

स्टार्क के नाम डे-नाइट टेस्ट मैचों में 83 विकेट हैं. जो नंबर 2 पर काबिज पैट कमिंस से 40 विकेट ज्यादा है. कमिंस के डे-नाइट टेस्ट में 43 विकेट हैं.

स्टार्क ने दो विकेटों के साथ ही डे-नाइट टेस्ट में किसी एक टीम के खिलाफ 20 विकेट लेने का रिकॉर्ड बना लिया.

बेन डकेट को जब स्टार्क ने आउट किया तो यह तीसरा मौका था जब उन्होंने इस एशेज सीरीज में पहले ओवर में विकेट लिया हो. पर्थ टेस्ट में स्टार्क ने जैक क्राउली को दोनों पारियों में पहले ओवर में आउट किया था.

स्टार्क के साथ यह 26वां मौका था जब उन्होंने टेस्ट में पारी के पहले ओवर में विकेट लिया हो. इस लिस्ट में जेम्स एंडररसन सबसे ऊपर हैं जिन्होंने 29 बार ऐसा किया है.

पिंक बॉल टेस्ट में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट

20 मिशेल स्टार्क बनाम इंग्लैंड (6 पारियां)
मिशेल स्टार्क बनाम वेस्टइंडीज (6 पारियां)
16 शमार जोसफ बनाम ऑस्ट्रेलिया ( 4 पारियां)
16 अलजारी जोसफ बनाम ऑस्ट्रेलिया (6 पारियां)

TRENDING NOW

स्टार्क ने किया वसीम अकरम का रिकॉर्ड बराबर

इसके साथ ही स्टार्क ने पाकिस्तान के महान पेसर वसीम अकरम का रिकॉर्ड भी बराबर कर लिया. वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पेसर्स की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. स्टार्क ने नाम अब 414 विकेट हैं. स्टार्क ने 102 टेस्ट मैचों की 195वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की. हालांकि अकरम ने 104 मैचों की 181 पारियों में 414 विकेट लिए थे.