×

Asesh 2025-26: मिशेल स्टार्क ने तो कमाल कर दिया, स्टोक्स को इतनी बार आउट किया कि अश्विन पीछे छूट गए

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025-26 के बीच सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच सिडनी में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के स्टार पेसर मिशेल स्टार्क ने मैच के पहले दिन एक विकेट हासिल किया. आईसीसी रैंकिंग में नंबर 2 पर काबिज इस तेज गेंदबाज ने दूसरे दिन अपने नाम एक और अपने...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 5, 2026 12:31 PM IST

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025-26 के बीच सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच सिडनी में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के स्टार पेसर मिशेल स्टार्क ने मैच के पहले दिन एक विकेट हासिल किया. आईसीसी रैंकिंग में नंबर 2 पर काबिज इस तेज गेंदबाज ने दूसरे दिन अपने नाम एक और अपने नाम किया. सोमवार सुबह मैच के दूसरे दिन स्टार्क ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को आउट किया.

स्टोक्स नंबर छह पर बल्लेबाजी करने उतरे. हालांकि वह स्कोरर को ज्यादा परेशान नहीं कर पाए. बाएं हाथ का यह बल्लेबाज खाता खोले बिना विकेट के पीछे एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट हो गया.

यह इंग्लैंड की पारी का 51वां ओवर चल रहा था. बाएं हाथ के स्टार्क की गेंद टप्पा खाने के बाद तेजी से उछली. स्टोक्स इस उछाल को संभाल नहीं पाए. गेंद ने बल्ले का हल्का सा किनारा लिया और विकेटकीपर एलेक्स कैरी के दस्तानों में गई. स्टार्क ने कुछ ज्यादा अपील भी नहीं की. शायद वह पढ़ नहीं पाए कि गेंद ने बल्ले का किनारा लिया है. हालांकि कप्तान स्टीव स्मिथ आश्वस्त थे कि स्टोक्स आउट हैं. उन्होंने मैदानी अंपायर के फैसले को चुनौती दी. और इसके बाद रिव्यू में साफ हो गया कि गेंद ने बल्ले का किनारा लिया है.

स्टोक्स को टेस्ट में सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज

गेंदबाजदेशकितनी बार आउट किया
मिशेल स्टार्कऑस्ट्रेलिया14
रविचंद्रन अश्विनभारत13
नाथन लियोनऑस्ट्रेलिया10
रविंद्र जडेजाभारत8

स्टार्क इस सीरीज में जबर्दस्त फॉर्म में हैं. उन्होंने अभी तक कुल 28 विकेट लिए हैं. उनके अलावा कोई अन्य गेंदबाज 20 विकेट भी हासिल नहीं कर सकता है. स्टार्क ने सीरीज में दो बार पारी में पांच विकेट लिए हैं.

इस एशेज सीरीज में यह पांचवां मौका था जब स्टार्क ने स्टोक्स को आउट किया. कुल मिलाकर यह 14वां मौका था जब इंग्लिश कप्तान स्टार्क का शिकार बने.

स्टार्क ने इसके साथ ही अश्विन को पीछे छोड़ दिया. भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, जो टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं, ने 13 बार स्टोक्स को अपना शिकार बनाया है.

TRENDING NOW

इस लिस्ट में स्टार्क और अश्विन के अलावा नाथन लियोन (10) और रविंद्र जडेजा (8) भी शामिल हैं.