- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Mitchell Starc dismissed Kohli and Suryakumar in back-to-back deliveries and Surpass Mitchell Johnson
IND vs AUS: लगातार 2 गेंदों में कोहली-सूर्या का शिकार कर स्टार्क ने दिग्गज को दिया पछाड़
मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से साल 2010 में विशाखापत्तनम में भारत के खिलाफ वनडे मैच से अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था.
Published On Mar 17, 2023, 06:06 PM IST
Last UpdatedMar 17, 2023, 06:06 PM IST
TWITTER/ICC
भारतीय तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 35.4 ओवर में 188 रन पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 65 गेंदों पर 10 चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए अकेले 81 रन बनाये। शमी और सिराज ने 3-3 विकेट अपने नाम किए. आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने दो और कप्तान हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट झटका.
ऑस्ट्रेलिया के 188 रनों की पीछा करने के लिए भारत ने ईशान किशन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी को मैदान में पारी का आगाज करने के लिए भेजा लेकिन दूसरे ही ओवर में पहला विकेट गंवा दिया. मार्कस स्टोइनिस ने 3 रन के निजी स्कोर पर ईशान को LBW आउट कर दिया.
Back-to-back wickets for Mitchell Starc ?
India are three down in the fifth over!#INDvAUS | ?: https://t.co/V30MqMCC9U pic.twitter.com/z4uKgRLZVC
— ICC (@ICC) March 17, 2023
अगले 2 ओवर किसी तरह निकालने के बाद भारतीय टीम को 5वें ओवर में मिचेल स्टार्क का सामना करना पड़ा जिन्होंने अपने तीसरे ओवर की आखिरी 2 गेंदों पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को LBW आउट कर भारतीय टॉप आर्डर को तहस-नहस कर दिया. इसके साथ ही मिचेल स्टार्क ने इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामलें में मिशेल जॉनसन को पीछे छोड़ दिया. स्टार्क अब ऑस्ट्रेलिया की ओर से चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.
ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक इंटरनेशनल विकेट
- शेन वार्न: 999
- ग्लेन मैक्ग्रा: 948
- ब्रेट ली: 718
- मिचेल स्टार्क: 592
- मिशेल जॉनसन: 590
मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से साल 2010 में विशाखापत्तनम में भारत के खिलाफ वनडे मैच से अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था. वनडे में स्टार्क अब तक 214, टेस्ट में 306 और T20I 73 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. 33 साल के स्टार्क के पास अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 विकेट पूरे करने का शानदार मौका है जिससे वह अब सिर्फ 8 विकेट दूर हैं.