- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Mitchell Starc Leads Australia to 118-run Win in Durban Test
डरबन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 118 रनों से हराया
दूसरी इनिंग्स में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने चार और जोश हेजलवुड ने तीन विकेट लेकर जीत का बनाया आसान
Published On Mar 05, 2018, 03:57 PM IST
Last UpdatedMar 05, 2018, 03:57 PM IST
Mitchell Starc © Getty Images
ऑस्ट्रेलिया ने डरबन में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 118 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले टेस्ट मैच के पांचवे दिन ऑस्ट्रेलिया की जीत निश्चित मानी जा रही थी और हुआ भी बिल्कुल वैसा ही। चौथे दिन के नाबाद बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और मोर्ने मोर्केल ने 293 रनों के कुल योग से आगे खेलना शुरू किया।
टीम के स्कोर में अभी पांच रन से ही जुड़े थे कि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने क्विंटन डी कॉक को 83 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया और दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 298 रनों पर ऑल आउट हो गई।
मोर्ने मोर्केल तीन रन बनाकर नाबाद रहें। ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी पारी में मिशेल स्टार्क ने चार और जोश हेजलवुड ने तीन विकेट लिए। पैट कमिंस और मिशेल मार्श को एक-एक विकेट मिला।
स्टार्क को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पूरे मैच में नौ विकेट लिए।
दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक एडेन मार्करम ने 143 रनों की पारी खेली। डीकॉक के साथ वे अच्छे रन बना रहे थे। डीकॉक ने भी टीम को हार से बचाने के लिए 83 रनों की पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। जिसके कारण टीम को मेहमानों के हाथों पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 351 रन बनाए थे। जिसके बाद खेलने आई दक्षिण अफ्रीका की टीम 162 रन पर ही ढेर हो गई। पहले पारी की बढ़त और दूसरी पारी में 227 रन का स्कोर बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने मेजबानों को जीत के लिए 417 रन का लक्ष्य दिया। लेकिन दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 118 रन शेष रहते ही ढेर हो गई।
(एजेंसी इनपुट के साथ)