×

सिर्फ 12 विकेट और इतिहास रच देंगे मिचेल स्टॉर्क, पीछे छूट जाएंगे दिग्गज गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क शुरुआती तीन टेस्ट मैचों में 22 विकेट ले चुके हैं, अगर वह 12 विकेट और हासिल कर लेते हैं तो वह बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 25, 2025 4:46 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क एशेज सीरीज में प्रचंड फॉर्म में हैं. जोश हेजलवुड और पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टार्क ने अकेले ही इंग्लैंड को पस्त कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एशेज सीरीज को रिटेन कर लिया है और इसमें मिचेल स्टॉर्क ने गेंद और बल्ले दोनों से इंग्लैंड को परेशान किया है. एशेज सीरीज के दो मैच बाकी हैं, जहां मिचेल स्टॉर्क के पास गेंद से इतिहास रचने का मौका है.

मिचेल स्टार्क सिडनी में खेले जाने वाले एशेज सीरीज के आखिरी टेस्ट तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं. अगर मिचेल स्टार्क ऐसा करते हैं तो वह हमवतन पैट कमिंस और नाथन लायन को पीछे छोड़ देंगे. स्टॉर्क के लिए यह भी राहत की राहत की बात है कि पैट कमिंस और नाथन लियोन एशेज सीरीज के आखिरी दोनों टेस्ट मैचों से बाहर हैं.

12 विकेट लेते ही स्टॉर्क रचेंगे इतिहास

स्टार्क ने 2019 से 2025 के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 52 टेस्ट मैचों में 213 विकेट लिए हैं. अगले 2 टेस्ट में 12 विकेट लेते ही उनके 225 विकेट हो जाएंगे और वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज बन जाएंगे. फिलहाल स्टार्क लियोन और कमिंस के बाद तीसरे स्थान पर हैं.

WTC इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज बनेंगे स्टॉर्क

नाथन लायन 2019 से 2025 के बीच 55 टेस्ट मैचों में 224 विकेट लेकर पहले स्थान पर हैं. पैट कमिंस 2019 से 2025 के बीच 52 टेस्ट मैचों में 221 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं. कमिंस एशेज सीरीज का सिर्फ तीसरा टेस्ट खेले थे. एशेज सीरीज में स्टार्क जिस तरह की फॉर्म में हैं उसे देखते हुए पूरी संभावना है कि वह अगले दो टेस्ट मैचों के दौरान विश्व टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज बन जाएंगे

TRENDING NOW

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क शुरुआती तीन टेस्ट मैचों में 22 विकेट ले चुके हैं. स्टार्क के टेस्ट करियर पर नजर डालें तो 35 साल के इस तेज गेंदबाज ने 103 टेस्ट मैचों में 424 विकेट लिए हैं.