×

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं मिचेल स्टार्क

स्टार्क ने पिछले दो साल में 13 टेस्ट में 50 विकेट लिए हैं। 27 वनडे में 53 विकेट इनके नाम दर्ज हैं। स्टार्क ने 10 टी-20 मैच में 11 विकेट लिए हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 7, 2016 11:03 AM IST

मिचेल स्टार्क © Getty Images
मिचेल स्टार्क © Getty Images

ऑस्ट्रलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईसीसी वर्ल्ड टी-20 कप से बाहर हो सकते हैं। स्टार्क ने अपनी वापसी को लेकर संदेह जताया है। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले डे-नाइट टेस्ट में गेंदबाजी करते हुए स्टार्क के पैर में चोट लगी थी। जिसके बाद स्टार्क को पैर की सर्जरी करानी पड़ी। स्टार्क ने पैर की सर्ज़री के बारे में बताया, ‘ मेरी सभी रिपोर्ट ठीक हैं और मैं अपने पैर का घाव भरने का इंतजार करना चाहता हूं। मुझे टखने को मोड़ने में कोई परेशानी नहीं हो रही है और मैं जल्द ही मैदान पर वापस आ सकता हूं। वर्ल्ड T20 कप में वापसी पर स्टार्क ने संदेह जताते हुए कहा, ‘ मैं अपनी वापसी को लेकर बिलकुल तय कर लेना चाहता हूं कि मैं सौ फीसदी फिट हूं। मैं पहले की तरह कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा जिससे मुझे एक मैच के बाद अनफिट होकर बाहर बैठना पड़े जो मैं नहीं चाहता।’

25 साल के स्टार्क 2015 में क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेंट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। आपको बता दें ऑस्ट्रेलिया ने अब तक पांच बार वर्ल्ड T20 वर्ल्ड कप खेले हैं और कभी भी खिताब नहीं जीता। अगर स्टार्क फिट नहीं हो सके तो ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा नुकसान हो सकता है। उनकी चोट को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पहले कह चुकी है कि स्टार्क की वापसी में कोई जल्दबाजी नहीं होगी।

TRENDING NOW

चोटिल स्टार्क को भरोसा है कि वे पूरी तरह से फिट होकर वापसी करेंगे। गेंदबाज ने कहा, ‘मैंने करीब दो साल तक बिना ब्रेक के क्रिकेट खेला है और मुझे अपने शरीर को आराम देने की जरूरत है। मैं पूरी ताकत से वापसी करना चाहता हूं।’ स्टार्क ने पिछले दो साल में 13 टेस्ट में 50 विकेट लिए हैं।  27 वनडे में 53 विकेट इनके नाम दर्ज हैं। स्टार्क ने 10 टी-20 मैच में 11 विकेट लिए हैं।