एशेज सीरीज से पहले मिशेल स्टार्क को फॉर्म में आने की जरूरत: शेन वार्न

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 61 टेस्ट मैच में 255 विकेट लिए हैं।

Edited By : India.com Staff |Nov 30, 2021, 05:25 PM IST

Published On Nov 30, 2021, 05:25 PM IST

Last UpdatedNov 30, 2021, 05:25 PM IST

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वार्न (Shane Warne) ने मंगलवार को कहा है कि तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) 8 दिसंबर से गाबा में शुरू होने वाली एशेज सीरीज के लिए टीम में जगह बनाने के लिए अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अब तक 61 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 255 विकेट लिए हैं। उनको लेकर 53 साल के स्पिनर ने कहा, “स्टार्क इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए फॉर्म में नहीं हैं। उन्हें फॉर्म में आने की जरूरत है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वार्न ने मंगलवार को फॉक्स क्रिकेट को बताया, “वो वास्तव में यूएई में टी20 विश्व कप के दौरान खराब फॉर्म में थे। वह अभी अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। उन्हें लय में आने की जरूरत है। इसलिए, गाबा में शुरू होने वाले पहले मैच में उनकी जगह रिचर्डसन को मौका देने की जरूरत है।”

आईसीसी टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की खिताबी जीत में स्टार्क ने 27.55 पर नौ विकेट लिए, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में एक भी विकेट लेने में असफल रहे, उन्होंने अपने चार ओवरों में 60 रन दिए।

वार्न ने यह भी कहा कि नाथन लियोन की फॉर्म भी पिछली सीरीज में खराब हो गई थी और उन्हें भी एशेज के लिए फॉर्म में आने की जरूरत है। वार्न ने कहा, “पिछले साल उन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, जिसमें मिशेल स्टार्क भी शामिल थे। इसलिए, ऑस्ट्रेलिया ने संघर्ष किया था। ”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे उम्मीद है मिशेल चयनकर्ताओं को एक विकल्प देंगे, वहीं नाथन अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं तो उन पर भी दबाव डालने की जरूरत है।”

Editor's Pick