मिशेल स्टार्क ने न्यूजीलैंड के एडम्स को दिया फॉर्म में वापसी का श्रेय

मैच को हीरो रहे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने मैच में दोनों पारी में 5-5 विकेट हासिल किए।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 04, 2019, 05:47 PM IST

Published On Feb 04, 2019, 05:47 PM IST

Last UpdatedFeb 04, 2019, 05:47 PM IST

Mitchell Starc

ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ कैनबरा में खेले गए टेस्ट में 366 रन की बड़ी जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही सीरीज पर मेजबान टीम ने 2-0 से कब्जा जमा लिया। मैच को हीरो रहे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने मैच में दोनों पारी में 5-5 विकेट हासिल किए।

पहले टेस्ट में पारी से जीत दर्ज करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के दूसरे मुकाबले में 366 रन से जीत हासिल की। इस मैच में श्रीलंका की पहली पारी 215 तो दूसरी पारी महज 149 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका की टीम के 20 में से 10 विकेट अकेले स्टार्क ने झटके। उनको इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- हमें भरोसा है, दुनिया की किसी भी टीम को हरा सकते हैं- टिम पेन

स्टार्क ने फॉर्म में वापसी का श्रेय न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी को दिया। उन्होंने कहा, ”श्रीलंका सीरीज के पहले आंद्रे एडम्स के साथ मेरा काफी अच्छा सेशन रहा। अपने आप कुछ भी तकनीकी तौर पर करने से बेहतर उनसे बात करना था। उनसे बात करने के बाद काफी अच्छा सा महसूस हुआ। मैंने काफी क्रिकेट खेला है तो यह जानता हूं क्या मेरे लिए सही काम करेगा और क्या नहीं काम करेगा।”

स्टार्क ने श्रीलंका के खिलाफ कैनबरा टेस्ट की पहली पारी में 54 रन देकर 5 विकेट हासिल किए जबकि दूसरी पारी में 46 रन देकर 5 श्रीलंकाई बल्लेबाजों को आउट किया।

पढ़ें:- मिशेल स्‍टार्क बोले- आलोचकों की बातों से नहीं पड़ता फर्क

आगे स्टार्क ने कहा, ”मैं अपना सबसे बेहतर कोच हूं, मुझे अच्छे से पता है मेरे लिए क्या बेहतर है। मेरी तरफ से कुछ तो खराब हो रहा था जो मनचाहा नजीता नहीं हासिल कर पा रहा था। एडम्स से बात करना मेरे लिए काफी अच्छा बल्कि उससे पहले जो मैने मिशेल जॉनसन और बाकी जिनके भी साथ पिछले साल काम किया, उन सभी ने मुझे वापस वही मानसिकता पाने में मदद की।”

Editor's Pick