मिचेल स्टॉर्क ने T20I से लिया संन्यास, 2024 में खेला था आखिरी मैच, टेस्ट और वनडे खेलते रहेंगे

ऑस्ट्रेलिया के इस गेंदबाज ने 65 टी-20 मैच में 7.74 की इकॉनमी से 79 विकेट लिए. उन्होंने पांच टी-20 विश्व कप में हिस्सा लिया

Edited By : Akhilesh Tripathi |Sep 02, 2025, 07:59 AM IST

Published On Sep 02, 2025, 07:59 AM IST

Last UpdatedSep 02, 2025, 07:59 AM IST

Australia cricket team

Australia cricket team

Mitchell Starc Retires from T20I: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने टेस्ट और वनडे क्रिकेट को प्राथमिकता देने के इरादे से यह फैसला किया है. 35 साल के मिचेल स्टार्क, जिन्होंने अमेरिका और वेस्टइंडीज़ में हुए पिछले टी20 विश्व कप के बाद से इस प्रारूप में नहीं खेला है, टी-20 विश्व कप 2026 से छह महीने पहले यह फैसला लिया. भारत और श्रीलंका में अगले साल टी-20 विश्व कप का आयोजन होना है.

स्टार्क टी-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 में डेब्यू किया था और ऑस्ट्रेलिया के लिए 65 टी-20 मैच में 7.74 की इकॉनमी से 79 विकेट लिए. उन्होंने पांच टी-20 विश्व कप में हिस्सा लिया. स्टॉर्क 2021 में टी-20 विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम के सदस्य भी थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वनडे, टेस्ट और आईपीएल खेलते रहेंगे स्टॉर्क

टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास के बाद स्टॉर्क टेस्ट, वनडे, आईपीएल और अन्य घरेलू मैचों में खेलना चाहते हैं. पिछले साल डेविड वार्नर के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के अलावा, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस सभी ने इस साल वनडे से संन्यास ले लिया है.

टेस्ट क्रिकेट हमेशा से मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता: स्टॉर्क

स्टार्क ने एक बयान में कहा, टेस्ट क्रिकेट हमेशा से मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है, मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए हर टी20 मैच, खासकर 2021 विश्व कप के हर मिनट का आनंद लिया है. उन्होंने कहा कि भारत का टेस्ट दौरा, एशेज और 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को देखते हुए, मुझे लगता है कि इन अभियानों के लिए तरोताजा, फिट और अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर बने रहने का यह मेरा सबसे अच्छा तरीका है.

Editor's Pick