कैनबरा टेस्ट: श्रीलंका को 366 रनों से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से सीरीज पर कब्जा किया

दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने दो पांच विकेट हॉल लिए।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 04, 2019, 09:42 AM IST

Published On Feb 04, 2019, 09:42 AM IST

Last UpdatedFeb 04, 2019, 09:42 AM IST

Mitchell Starc (AFP)

कैनबरा टेस्ट के चौथे दिन 516 रनों के लक्ष्य का पीछा कर श्रीलंका टीम को मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस ने मिलकर 149 पर ऑलआउट कर ऑस्ट्रेलिया को 366 रनों से जीत दिलाई। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीत ली। मैच के नायक रहे मिशेल स्टार्क, जिन्होंने मानुका ओवल में शानदार दस विकेट हॉल लिया। वहीं पैट कमिंस ने भी मैच में कुल चार विकेट लिए।

ये भी पढ़ें:  मिशेल स्‍टार्क बोले- आलोचकों की बातों से नहीं पड़ता फर्क

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम ने जो बर्न्स (180), ट्रेविस हेड (161) और कुर्टिस पैटरसन (114) के शतकों की मदद से पहली पारी 534/5 पर घोषित की। जवाब में श्रीलंका टीम 9 विकेट के नुकसान पर केवल 215 रन बना सकी। साथ ही उनके दो बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने और कुसल परेरा बाउंसर लगने से घायल हो गए। हालांकि करुणारत्ने बाद में बल्लेबाजी करने आए लेकिन परेरा मैदान पर नहीं लौटे। श्रीलंका की पहली पारी में मिशेल स्टार्क ने पांच विकेट हॉल लिया।

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद कोच शास्त्री ने की अंबाती रायडू की तारीफ

पहली पारी में मिली 319 रनों की बढ़त लेकर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम को एक और शतकीय पारी मिली। इस बार उस्मान ख्वाजा ने 100 का आंकड़ा पार किया। जिसकी मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 196/3 का स्कोर बनाकर श्रीलंका के सामने 516 रनों का मुश्किल लक्ष्य रखा।

श्रीलंका की दूसरी पारी में स्टार्क ने एक बार फिर पांच विकेट लिए और कमिंस के साथ जोड़ी में गेंदबाजी करते हुए मेहमान टीम को 149 पर समेट दिया। श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा 42 रन बना कुसल मेंडिस ने बनाए। बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के शानदानर प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को क्लीन स्वीप किया।

Editor's Pick