• Home
  • News
  • Mitchell Starc sues insurers for $1.5 million regarding missed IPL season

मिशेल स्टार्क ने बीमा कंपनी के खिलाफ 1.5 मिलियन डॉलर का मुकदमा किया

आईपीएल भुगतान मामले में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने विक्टोरियन काउंटी अदालत में अपने बीमाकर्ता के खिलाफ मुकदमा दायर किया।

Edited By : Press Trust of India |Apr 09, 2019, 04:59 PM IST

Published On Apr 09, 2019, 04:59 PM IST

Last UpdatedApr 09, 2019, 04:59 PM IST

मिशेल स्टार्क © IANS

पिछले साल चोटिल होने के कारण आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मैच नहीं खेल पाने वाले ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने भुगतान मामले में अपने बीमाकर्ता से 15.3 लाख डॉलर प्राप्त करने के लिए मुकदमा दायर किया है।

ये भी पढ़ें: ‘निरंतरता वेस्टइंडीज को सीधा विश्व कप फाइनल में ले जाएगी’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सिडनी मार्निंग हेराल्ड में छपी खबर के मुताबिक स्टार्क चोटिल होने के कारण पिछले साल केकेआर के लिए एक भी मैच में नहीं खेल सके थे। उन्होंने विक्टोरियन काउंटी अदालत में अपने बीमाकर्ता के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। स्टार्क को केकेआर ने लगभग 18 लाख डॉलर (9.4 करोड़ रूपये) की बोली लगाकर टीम के साथ जोड़ा था।

ये भी पढ़ें: चेन्नई-कोलकाता: आंद्रे रसेल के खिलाफ कैप्टन कूल के अटैक पर नजर

अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक स्टार्क ने इसके बाद एक बीमा लिया जिसमें आईपीएल नहीं खेल पाने की स्थिति में 15.3 लाख डालर मिलने का प्रावधान था। स्टार्क ने इस बीमा के लिए 97,920 डालर की रकम दी थ

Editor's Pick