एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में अपनी जगह बचाने के लिए खेलेंगे मिशेल स्टार्क: जेसन गिलेस्पी

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टार्क को गाबा में होने वाले पहले एशेज टेस्ट के लिए चुनी प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।

Edited By : India.com Staff |Dec 05, 2021, 01:47 PM IST

Published On Dec 05, 2021, 01:47 PM IST

Last UpdatedDec 05, 2021, 01:47 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी (Jason Gillespie) का मानना ​​है कि मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) को आगामी एशेज सीरीज में आगे बढ़कर प्रदर्शन करना होगा और उनका प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया टेस्ट इलेवन में उनकी जगह के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

स्टार्क ने भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की आखिरी टेस्ट सीरीज में चार मैच में 9 विकेट लिए और टी20 विश्व कप में उनका औसत प्रदर्शन जारी रहा। इसके बावजूद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टार्क को गाबा में होने वाले पहले एशेज टेस्ट के लिए चुनी प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गिलेस्पी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मुझे लगता है कि ये कहना सही होगा (कि स्टार्क अपनी जगह के लिए खेलेंगे)। मिच (स्टार्क) को अच्छी गेंदबाजी करनी है, आपको आपके प्रदर्शन के आधार पर आंका जाता है।”

हालांकि, गिलेस्पी ने जोर देकर कहा कि निजी जीवन में मुश्किलों और बायो-बबल का प्रभाव स्टार्क के ऑन-फील्ड प्रदर्शन पर पड़ सकता है।

उन्होंने कहा, “पिछली गर्मियों में ऑस्ट्रेलिया में, मिच मुश्किल समय से गुजर रहा था, उसके पिता का निधन हो गया था। ये किसी के लिए भी मुश्किल समय है – इसमें, बायो बबल में रहने की मुश्किलों और अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के दबाव को को जोड़े दें।”

गिलेस्पी ने कहा, “हालांकि, सभी खिलाड़ियों को बल्ले और गेंद के साथ उनके प्रदर्शन पर आंका जाता है। और इस सीरीज में, उन्हें अच्छी गेंदबाजी करनी है। इसमें कोई संदेह नहीं है, जैसा कि सभी खिलाड़ी करेंगे। मिच एक अच्छा गेंदबाज है, हां, हाल के दिनों में उसकी थोड़ी आलोचना हुई, लेकिन वो एक बेहतरीन गेंदबाज है।”

गिलेस्पी का ये भी मानना था कि ऑस्ट्रेलिया अपने तेज गेंदबाजों और खास तौर पर मिशेल स्टार्क को रोटेट करने का विकल्प चुन सकता है।

उन्होंने कहा, “जब भारत ऑस्ट्रेलिया में था, तब थोड़ी आलोचना हुई (रोटेशन के बारे में)। वो मिचेल स्टार्क को रोटेट करना पसंद करते हैं। वो पिंक बॉल टेस्ट में खेलने के लिए इच्छुक होंगे, इसलिए वो स्टार्क को एक दो मैचों के लिए रोटेट कर सकते हैं।”

Editor's Pick