add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

मिताली राज ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया, सबसे कहा शुक्रिया

भारत की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली इस खिलाड़ी बुधवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - June 8, 2022 3:07 PM IST

भारत की महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली इस खिलाड़ी बुधवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

मिताली ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘इतने बरसों तक आपके प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया। मैं अपने जीवन की दूसरी पारी के लिए आपकी दुआएं और समर्थन चाहती हूं।’

मिताली राज ने ट्विटर पर संदेश पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं इंडिया की नीली जर्सी पहनने की यात्रा का आगाज एक छोटी लड़की के रूप में किया, देश का प्रतिनिधित्व करना सबसे बड़े सम्मान की बात है। ये यात्रा उतार-चढ़ाव से भरी रही। हर एक घटना ने मुझे कुछ अलग सिखाया और पिछले 23 वर्ष मेरे जीवन के शानदार, चुनौतीपूर्ण और मजेदार रहे हैं। सभी यात्राओं की तरह इसका भी समापन होना था।”

उन्होंने कहा, ” मैंने जब भी मैदान पर कदम रखा, हमेशा अपना बेहतर देने की कोशिश की और टीम को जीत दिलाने पर फोकस किया। मुझे लगता है कि अपने करियर को अलविदा कहने का यही सही समय है, जहां पर भारत का भविष्य युवा खिलाड़ियोंके हाथ में है। मैं बीसीसीआई, सचिव जय शाह और बाकी सभी अधिकारियों का शुक्रिया अदा करती हूं।

मिताली राज ने आगे कहा, “कई साल तक टीम की कप्तानी करना मेरे लिए गर्व की बात रही, इस वक्त ने मुझे एक इंसान के तौर पर बेहतर बनाया, साथ ही महिला क्रिकेट को भी आगे बढ़ाया। ये सफर भले ही यहां पर खत्म हो रहा है लेकिन मैं किसी ना किसी रूप में क्रिकेट से जुड़ी रहूंगी।

TRENDING NOW

मिताली का करियर दो दशक से ज्यादा वक्त तक रहा। उनकी गिनती दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला बल्लेबाजों में होती रही है। मिताली अकेली भारतीय कप्तान हैं- पुरुष या महिला- जिन्होंने दो 50 ओवर वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी की है। हालांकि इसे उनका दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि टीम वर्ल्ड कप फाइनल नहीं जीत पाई।

करियर की हुई थी शानदार शुरुआत
16 साल की उम्र में डेब्यू करने वाली मिताली ने अपने पहले ही वनडे इंटरनैशनल में शानदार सेंचुरी लगाई थी। उन्होंने 114 रन की पारी खेलकर सबको अपनी प्रतिभा का भान कराया था।