मिताली राज ने महिलाओं की आईपीएल का किया समर्थन

अनुभवी बल्‍लेबाज मिताली राज पहले इसके पक्ष में नहीं थीं।

Edited By : Press Trust of India |Feb 25, 2019, 12:27 AM IST

Published On Feb 25, 2019, 12:27 AM IST

Last UpdatedFeb 25, 2019, 12:27 AM IST

Mithali-Raj @PTI

भारतीय महिला वनडे टीम की कप्‍तान मिताली राज ने रविवार को महिलाओं के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शुरू करने का समर्थन किया जबकि पहले वह इसके पक्ष में नहीं थीं।

पढ़ें: वनडे टीम की कप्‍तान मिताली बोलीं-हमें साझेदारी बनाने की जरूरत है

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मिताली ने विश्व चैपियन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे की पूर्व संध्या पर कहा, ‘मुझे वनडे विश्व कप से पहले ऐसा ही लगता था। उस समय व्यक्तिगत खिलाड़ियों के रूप में खिलाड़ियों का कद वनडे विश्व कप जितना बड़ा नहीं था जहां लोग समझने लगे कि भारतीय महिला क्रिकेट क्या है और कौन खिलाड़ी टीम में खेलती हैं।’

उन्होंने कहा, ‘एक या दो साल से लोग अब दो-तीन खिलाड़ियों से ज्यादा को जानते हैं। वे टीम की अन्य खिलाड़ियों को पहचानते हैं और अब आईपीएल में आने का सही समय होगा क्योंकि टी-20 भी ऐसा प्रारूप है जिसमें आईसीसी महिला क्रिकेट को बढ़ाने के बारे में सोच रही है।’

पढ़ें: ‘बुमराह, क्रुणाल ने किया परेशान तो मैंने चहल की गेंद पर प्रहार किया’

महिलाओं के 50 ओवर विश्व कप में भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी, जिसमें वह इंग्लैंड से करीबी मुकाबले में हार गई थी।

Editor's Pick