मिताली राज के अर्धशतक के दम पर भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 178 रन का लक्ष्य दिया

भारतीय क्रिकेट टीम ने कप्तान मिताली राज और हरमनप्रीत कौर की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पहले वनडे मैच में 177/9 का स्कोर खड़ा किया।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 07, 2021, 03:24 PM IST

Published On Mar 07, 2021, 03:24 PM IST

Last UpdatedMar 07, 2021, 03:24 PM IST

मिताली राज (ICC)

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सर्वाधिक वनडे अर्धशतक लगाने वाले दूसरी बल्लेबाज मिताली राज ने कप्तानी पारी खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में टीम इंडिया को 177/9 के स्कोर तक पहुंचाया। भारतीय महिला टीम का पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 विश्व कप के फाइनल के बाद यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच है।

कोरोना वायरस महामारी की वजह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर लगे ब्रेक के बाद पहला मुकाबला खेल रही टीम इंडिया ने लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान मिताली की 85 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन की पारी के बदौलत 177 रन का स्कोर खड़ा किया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मिताली के करियर का ये 54वां अर्धशतक है। टीम इंडिया के लिए सर्वाधिक वनडे अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में मिताली दूसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे केवल पुरुष टीम के कप्तान विराट कोहली है जिन्होंने 251 मैचों में 60 अर्धशतक बनाए हैं।

इंग्लैंड के युवा बल्लेबाजों के पास स्पिन की मददगार पिच पर खेलने का कौशल नहीं: मोंटी पनेसर

भारतीय महिला टीम की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही और मिताली के अलावा हरमनप्रीत कौर ने 41 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 40 रन, दीप्ति शर्मा शर्मा 27 और स्मृति मंधाना ने 14 रन बनाए जबकि पूनम यादव नौ रन बनाकर नाबाद रहीं।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से शब्निम इस्माइल ने तीन विकेट, नोनकुलुलेको मलाबा ने दो, मरिजाने काप, अयाबोंगा खाका और कप्तान सुने लूस ने एक-एक विकेट लिया।

Editor's Pick