• Home
  • News
  • Mithali Raj becomes second player most wins in Women’s ODIs

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को दी मात साथ ही मिताली राज ने बना डाला बड़ा रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए महिला विश्व कप 2017 में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

Edited By : Devbrat Bajpai |Jul 02, 2017, 11:02 PM IST

Published On Jul 02, 2017, 11:02 PM IST

Last UpdatedJul 02, 2017, 11:02 PM IST

मिताली राज © Getty Images
मिताली राज © Getty Images

मिताली राज की अगुआई में टीम इंडिया ने महिला विश्व कप 2017 के अपने तीसरे मैच में पाकिस्तान को 95 रनों से हराते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टीम इंडिया के 6 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। इस मैच में टीम इंडिया की कप्तान मिताली राज कुछ खास नहीं कर सकी और 8 रन बनाकर आउट हो गईं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ मिताली राज वनडे में टीम की जीत में सबसे ज्यादा बार शामिल होने के मामले में दुनिया में दूसरे नंबर पर पहुंच गईं।

मिताली ने अबतक कुल 180 वनडे खेले हैं जिनमें से 104 मर्तबा टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। उन्होंने इस दौरान इंग्लैंड की शेरलो एडवर्डस के 103 वनडे जीतों में शामिल होने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस मामले में नंबर एक पर ऑस्ट्रेलिया की कारेन रोल्टन हैं। रोल्टन ने अपने करियर में 141 वनडे खेले थे और इस दौरान उनकी टीम 108 बार जीती थी। जाहिर है कि मिताली राज इस रिकॉर्ड के बहुत नजदीक हैं। अगर वह कुछ और दिन खेल जाती हैं तो वह आराम से नंबर 1 बन जाएंगी। भारत की ओर से मिताली राज के बाद सबसे ज्यादा वनडे जीत में शामिल होने वाली खिलाड़ी झूलन गोस्वामी हैं। अबतक 158 मैच खेल चुकी झूलन कुल 83 जीतने वाले मैचों में शामिल रही हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

खिलाड़ी देश कितनी जीतों में शामिल रहीं कुल कितने वनडे खेले
कारेन रोल्टन ऑस्ट्रेलिया 108 141
 मिताली राज भारत 104 180
शेरलो एडवर्डस इंग्लैंड 103 191

टीम इंडिया के द्वारा दिए गए 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम 38.1 ओवरों में 74 रनों पर ऑलआउट हो गई और इस तरह टीम इंडिया ने 95 रनों से जीत हासिल कर ली। पाकिस्तान की ओर से सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाईं। वहीं चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाईं।

[ये भी पढ़ें: महिला विश्व कप 2017: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 95 रनों से रौंदा]

पाकिस्तान की ओर से ओपनर नाहिदा खान ने 23 रन बनाए वहीं कप्तान सना मीर 29 रन बनाकर आउट हुईं। टीम इंडिया की ओर से एकता बिष्ट ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 18 रन देकर 5 विकेट झटके। उनके अलावा झूलन गोस्वामी, दीप्ति शर्मा और हरमनप्रीत कौर को एक-एक विकेट मिला। मानसी जोशी को दो विकेट मिले।

Editor's Pick