- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Mithali raj completed 10000 runs in international cricket becomes 1st indian women to reach the milestone 4485696
मिताली राज 10,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी
भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज 10,000 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली भारतीय महिला हैं।
Published On Mar 12, 2021, 11:21 AM IST
Last UpdatedMar 12, 2021, 11:21 AM IST
भारतीय क्रिकेट की दिग्गज मिताली राज (Mithali Raj) ने 10,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टीम इंडिया की कप्तान मिताली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रनों का आंकड़ा पार करने वाली दुनिया क पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लखनऊ में खेली जा रही वनडे सीरीज के तीसरे मैच के दौरान मिताली ने ये उपलब्धि हासिल की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए खेलते हुए कप्तान राज ने 50 गेंदो पर पांच मैचों की मदद से 36 रनों की पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने अपने 10,000 रन भी पूरे किए।
महिला क्रिकेट में राज के अलावा 10,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का कीर्तिमान केवल इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर चार्लेट एडवर्ड्स ने बनाया है। एडवर्ड्स ने 309 मैचों में 67 अर्शतक और 13 शतकों की मदद से 10,273 रन बनाए थे।
वहीं मिताली ने अब तक खेले 311 मैचों में 75 अर्धशतकों और 8 शतकों के साथ 10,001 रन बना लिए हैं। महिला क्रिकेट में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरा नाम न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स का है, जिन्होंने 247 मैचों में 7849 रन बनाए हैं। यानि कि कोई और खिलाड़ी मिताली के आंकड़ों के आसपास भी नहीं है।
- C. Prathyusha
- D Hemalatha
- deepti sharma
- Ekta Bisht
- Harmanpreet Kaur
- india women's cricket live
- Jemimah Rodrigues
- Jhulan Goswami
- Mansi Joshi
- Marizanne Kapp
- Mithali Raj
- mithali raj 10000 runs
- mithali raj 7000 odi runs
- Monica Patel
- Poonam Yadav
- priya punia
- punam raut
- Radha Yadav
- Rajeshwari Gayakwad
- Shafali Verma
- Shikha Pandey
- smriti mandhana
- Sune Luus
- Sushma Verma
- Swetha Verma
- Womens Cricket
- Yastika Bhatia