- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Mithali Raj gifted a BMW car
टीम इंडिया की कप्तान मिताली राज को गिफ्ट में मिली बीएमडब्ल्यू कार
वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी महिला क्रिकेट टीम
Published On Aug 01, 2017, 02:33 PM IST
Last UpdatedAug 01, 2017, 02:33 PM IST

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखाने वाली टीम इंडिया की कप्तान मिताली राज को एक बेहद ही खास तोहफा इनाम में मिला है। मिताली राज को हैदराबाद के बिजनेसमैन और तेलंगाना बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वी चांमुडेश्वरनाथ ने चमचमाती बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट में दी। मिताली राज की कप्तानी में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में उसे जरूर हार मिली लेकिन जिस तरह से टीम इंडिया ने खेल दिखाया उससे भारत में टीम की खूब वाहवाही हुई। केंद्र सरकार से लेकर प्रदेश सरकार ने महिला टीम की खिलाड़ियों पर इनामों की बौछार की।
Hyderabad: Businessman V Chamundeswaranath gifted a BMW car to Indian women’s national cricket team captain Mithali Raj pic.twitter.com/IDK58Vtjer
— ANI (@ANI_news) August 1, 2017
बीएमडब्ल्यू गिफ्ट में मिलने के बाद कप्तान मिताली राज ने वी चांमुडेश्वरनाथ की खूब तारीफ की। मिताली राज ने कहा, वी चांमुडेश्वरनाथ ने मुझे दूसरी बार कार गिफ्ट में दी है। साल 2005 में जब टीम इंडिया वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी उस दौरान भी उन्होंने मुझे कार गिफ्ट में दी थी। वी चांमुडेश्वरनाथ एकलौते ऐसे शख्स हैं जो कि खिलाड़ी को प्रोत्साहित करते हैं।’ ये भी पढ़ें-भारतीय क्रिकेट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ टीम बन सकती है ‘विराट सेना’- रवि शास्त्री
चामुंडेश्वरनाथ ने कहा कि मिताली ने सच्चे मन से देश की सेवा की है और पिछले 17 सालों में महिला क्रिकेट में उनका योगदान अमूल्य है। चामुंडेश्वरनाथ ने इससे पहले साल 2007 में भी मिताली को शेर्वोले कार तोहफे में दी थी। मिताली को कार की चाबी सचिन तेंदुलकर ने सौंपी थी। मिताली विश्व कप के दौरान वनडे में 6000 रन का आंकड़ा छूने वाली पहली बल्लेबाज बनीं। मिताली वनडे रैंकिंग में नंबर दो बल्लेबाज हैं। मिताली ने लगातार 7 वनडे अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया था। विश्व कप में मिताली ने गजब की बल्लेबाजी की और 409 रन बटोरे।