add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

न धोनी, न विराट- सिर्फ मिताली राज के नाम यह रिकॉर्ड

महिला हो या पुरुष क्रिकेट कोई भी अन्य कप्तान यह रिकॉर्ड नहीं बना पाया है। मिताली अकेली कप्तान हैं जिन्होंने यह मुकाम हासिल नहीं किया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - June 8, 2022 2:58 PM IST

भारतीय टीम वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार मिताली ने बुधवार को ट्वीट कर इसका ऐलान किया। मिताली के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह रिकॉर्ड है जो किसी अन्य भारतीय कप्तान, चाहे वह पुरुष हो या महिला के नाम नहीं है महेंद्र सिंह धोनी हों, अजहरुद्दीन या फिर सौरभ गांगुली, कोई भी मिताली के इस रिकॉर्ड की बराबरी नहीं कर पाया है।

मिताली बतौर कप्तान दो 50 ओवर वर्ल्ड कप खेलने वाली इकलौती भारतीय खिलाड़ी हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने 2005 और 2017 के 50 ओवर वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई। हालांकि भारतीय टीम दोनों बार खिताब से चूक गई थी। 2005 के वर्ल्ड कप फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा जबकि 2017 में उसे इंग्लैंड के हाथों हार मिली।

TRENDING NOW

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वहीं, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय पुरुष टीम ने 2011 का वर्ल्ड कप खिताब जीता था और 2015 में भारतीय टीम सेमीफाइनल में हारी थी। 2003 के वर्ल्ड कप में पुरुष टीम की कमान सौरभ गांगुली के हाथों में थी और भारत को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। 2019 के वर्ल्ड कप में भारत विराट कोहली की कप्तानी में गया था और सेमीफाइनल में उसे न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।